Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विकसित फरीदाबाद रैली में नायब सिंह सैनी की बड़ी सौगात, 120 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और सीवरेज को मजबूती, फरीदाबाद के विकास को मिली नई दिशा

Nayab Singh Saini, Mohan Lal Badoli, Rajesh Nagar, Gaurav Gautam, Krishan Pal Gurjar, Vipul Goel, Mool Chand Sharma
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

फरीदाबाद , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 16:21 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को फरीदाबाद में आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में फरीदाबाद में इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, उद्योग, स्मार्ट सिटी, मेट्रो विस्तार और डिजिटल सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री ने शहर के समग्र विकास को नई गति देते हुए 120 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इनमें रेस्ट हाउस के निर्माण पर 50 करोड़ 61 लाख रुपये, डिस्पेंसरी-सह-सीएमओ कार्यालय के निर्माण पर 41 करोड़ 70 लाख रुपये, विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य पर 25 करोड़ रुपये तथा ओल्ड फरीदाबाद में स्कूल भवन निर्माण पर 3 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील

उन्होंने कहा कि सरकार फरीदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने स्वच्छता शुभंकर और स्वच्छता कॉमिक का अनावरण किया तथा नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

सीएम घोषणाओं और संकल्प पत्र के वादों पर तेजी से काम

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले साढ़े 11 वर्षों में 44 सीएम घोषणाएं की गईं, जिनमें से 24 पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष पर तेजी से कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। इसी का प्रमाण है कि संकल्प पत्र के 217 में से 60 वादे डेढ़ वर्ष में पूरे कर दिए गए हैं और बाकी पर कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को हरियाणा ‘विकसित हरियाणा’ के माध्यम से साकार कर रहा है। डबल इंजन सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारा है।

अफवाहों से बचें, पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार विकास और जनहित की बात करती है, तो विपक्ष के कुछ नेताओं को यह रास नहीं आता और वे केवल भ्रम फैलाने तथा झूठे वादों की राजनीति करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी में कमी कर जनता को राहत देने के निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेता वैश्विक परिस्थितियों के समय भी सस्ती राजनीति कर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रदेशवासियों के हितों की रक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा प्रदेश के 4,032 पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। 

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराकर अनावश्यक खरीदारी से बचने की अपील की।

हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, फसलों की एमएसपी पर खरीद, फसल मुआवजा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत-चिरायु योजना, मुफ्त डायलिसिस तथा बिना पर्ची-खर्ची सरकारी नौकरियां जैसी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 में भी किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों और गरीबों के लिए अनेक बड़े निर्णय लिए गए हैं। इनमें हरियाणा एग्री डिस्कॉम, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, 3 लाख लखपति दीदी, 4 हजार नए राशन डिपो, अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण और मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नए प्लॉट आवंटन जैसे निर्णय शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित फरीदाबाद केवल एक सपना नहीं, बल्कि एक व्यापक विजन है, जिसमें हर नागरिक को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उच्च जीवन स्तर उपलब्ध होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद का विकास किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा और सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गिनाईं विकास उपलब्धियां

इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले फरीदाबाद में कोई विशेष विकास कार्य नहीं हुआ था, यह बात सभी ने देखी है, लेकिन पिछले 12 वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास हुआ है, उसे आज देश और प्रदेश के लोग स्पष्ट रूप से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करा पाती थीं, जबकि आज गांवों और शहरों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में केवल 500 किलोमीटर हाईवे बने थे, जबकि पिछले 12 वर्षों में यह आंकड़ा बढ़कर 5,000 किलोमीटर तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे, अस्पताल, कॉलेज और रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण जैसे कार्यों ने फरीदाबाद की तस्वीर बदल दी है। रैली के संयोजक हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि “विकसित फरीदाबाद” अब केवल सपना नहीं, बल्कि तेजी से हकीकत में बदल रहा है। 

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद को बजट और विकास योजनाओं में अधिकतम प्राथमिकता देकर विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को इंटरनेशनल ग्लोबल कॉरिडोर बनने के बाद जेवर एयरपोर्ट तक की दूरी मात्र 30 मिनट में तय की जा सकेगी, जिसमें वर्तमान में लगभग दो घंटे लगते हैं। 

आरटीएस (रीजनल ट्रांजिट सिस्टम) के माध्यम से फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के बीच दूरी कम करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद को बाढ़ मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 

फरीदाबाद अब हरियाणा की नई अंतरराष्ट्रीय सिटी बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित एफएमडीए (FMDA) की बैठक में फरीदाबाद के विकास कार्यों के लिए 985 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण सौगात दी गई, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने फरीदाबाद के विकास से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली, राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, श्री गौरव गौतम, विधायक श्री मूलचंद शर्मा, श्री सतीश फागना, श्री धनेश अदलखा, श्री हरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Mohan Lal Badoli , Rajesh Nagar , Gaurav Gautam , Krishan Pal Gurjar , Vipul Goel , Mool Chand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD