Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

बलबीर सिद्धू ने गांव-गांव जाकर लोगों को गमाडा और पंजाब सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ किया जागरूक

6 अप्रैल को धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

Balbir Singh Sidhu
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 13:51 IST

सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार और गमाडा की ज्यादतियों के खिलाफ तथा किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से 6 अप्रैल को होने वाले धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की।

सिद्धू ने कहा कि मौजूदा सरकार गमाडा के माध्यम से किसानों के साथ अन्याय कर रही है और ये नीतियां सीधे तौर पर किसान विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिना उचित मुआवजा दिए किसानों से जमीन अधिग्रहित कर रही है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है।उन्होंने कहा कि जब प्लॉटों का आवंटन किया जाता है, तो किसानों की बजाय बड़े व्यापारिक घरानों को प्राथमिकता दी जाती है। यह स्पष्ट करता है कि सरकार का ध्यान जनकल्याण के बजाय मुनाफा कमाने पर है।

सिद्धू ने गमाडा की उस नीति पर भी सवाल उठाए, जिसके तहत कोने या पार्क के सामने वाले प्लॉट लेने वालों से अतिरिक्त राशि वसूली जाती है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया गलत है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि गमाडा, जिसे लोगों को सस्ते घर उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया था, अब निजी कंपनियों की तरह काम कर रहा है और केवल मुनाफे पर ध्यान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग नीति के जरिए सरकार किसानों की जमीन लेकर बड़े स्तर पर लाभ कमा रही है, लेकिन इससे न तो किसानों को फायदा हो रहा है और न ही आम लोगों को कोई राहत मिल रही है।श्री सिद्धू द्वारा पट्टों, मनौली, रुड़का, धर्मगढ़, सेखण माजरा, कुरड़ा, कुरड़ी, बाकरपुर, मोटे माजरा, तंगोरी, नडियाली, मटरां, सियाऊ, कंडाला, साफीपुर, झिऊरहेड़ी, अलीपुर और जगतपुरा समेत कई गांवों में जाकर बैठकें की गईं।

इन बैठकों में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि जमीनों पर पंजाब सरकार की किसी भी तरह की ज्यादती को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव वालों का जोश और एकता यह दर्शाती है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में गमाडा की नीतियों के खिलाफ भारी रोष है और लोग अपनी जमीन पर किसी भी तरह की जबरदस्ती को सहन नहीं करेंगे।अंत में बलबीर सिंह सिद्धू ने एक बार फिर सभी लोगों से अपील की कि 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे होने वाले धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी तथा उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD