Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

2036 ओलंपिक में कुश्ती में बजेगा हरियाणा के पहलवानों का डंका- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

Gaurav Gautam, Haryana, BJP Haryana, Palwal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पलवल , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 12:51 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की पहचान देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कुश्ती के कारण है। ऐसे में यह आवश्यक है कि इस खेल में लगातार सुधार किया जाए और खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 ओलंपिक में कुश्ती में हरियाणा के पहलवानों का डंका बजेगा।

मंत्री आज पलवल के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कुश्ती खेल के स्तर को और अधिक ऊंचा उठाने के उद्देश्य से आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल सुविधाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन सुविधाओं का सही उपयोग सुनिश्चित करना भी है, ताकि खिलाडिय़ों को उसका वास्तविक लाभ मिल सके।

उन्होंने प्रशिक्षकों की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कोचों को केवल उपस्थिति दर्ज कराना और सामान्य प्रशिक्षण देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिणाम आधारित कार्यशैली अपनानी होगी। हर कोच को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके प्रशिक्षण से खिलाडिय़ों के प्रदर्शन में सुधार नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोचों और खिलाडिय़ों को पर्याप्त संसाधन, आधुनिक सुविधाएं और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने कार्य के प्रति गंभीर रहें और बेहतर परिणाम देने का प्रयास करें।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि यह खेल राज्य के गौरव से जुड़ा हुआ है और इसे और ऊंचाई तक ले जाना हम सभी का साझा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि कोच और खिलाड़ी मिलकर लक्ष्य निर्धारित करें और समर्पण के साथ कार्य करें, तो हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक सफलता हासिल करेंगे।बैठक के दौरान खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। 

इनमें प्रशिक्षण ढांचे को मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाएं बढ़ाने, प्रतिभाओं की समय पर पहचान करने और खिलाडिय़ों को निरंतर मार्गदर्शन देने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। बैठक में पद्म श्री,  खेल रत्न एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवान योगेश्वर दत्त, हरियाणा कुश्ती महासंघ अध्यक्ष रमेश बोहर, खेल विभाग हरियाणा के उप निदेशक राममेहर सिंह व ओलंपिक, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्डी खिलाड़ी, पुरस्कार विजेता पहलवान तथा विभाग में कार्यरत सभी कुश्ती प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

 

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , BJP Haryana , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD