Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'रावण के ससुराल' का अद्भुत शिवालय, जहां मंदोदरी ने की कठोर तपस्या, महादेव से मिला था 'लंकापति' का वरदान

Religious, Meerut
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मेरठ , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 12:49 IST

देश-दुनिया के कोने-कोने में देवाधिदेव महादेव के कई अद्भुत मंदिर हैं, जो देखने में सुंदर तो अपने अंदर कई रहस्य और भक्ति भाव को सिमेटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भी ऐसा ही एक शानदार शिवालय है, जहां लंकापति रावण की पत्नी मंदोदरी ने कठोर तपस्या कर महादेव से वरदान पाया था। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अनुसार, बिल्वेश्वर महादेव मंदिर केवल एक शिव मंदिर नहीं, बल्कि रामायण काल की जीवंत साक्षी है।

जनश्रुतियों के अनुसार, यह वही पावन स्थल है जहां रावण की पत्नी मंदोदरी ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। मंदोदरी ने महादेव से एक ऐसे जीवनसाथी की कामना की थी जो विद्वान भी हो और अत्यंत शक्तिशाली भी। मंदोदरी की भक्ति से प्रसन्न होकर महादेव ने मनोकामना पूरी की और बाद में मंदोदरी का विवाह लंकापति रावण से हुआ।

इसी कारण मेरठ को 'रावण का ससुराल' भी कहा जाता है। मंदिर के पीछे पौराणिक कथा भी है, जिसके अनुसार मेरठ या प्राचीन नाम मयराष्ट्र में मय दानवों का राजा मयराष्ट्र रहता था और मंदोदरी उनकी पुत्री थी। मंदोदरी नियमित रूप से बिल्वेश्वर महादेव मंदिर आकर शिव की पूजा करती थीं। यहां उन्होंने अखंड तपस्या की।

भगवान शिव ने उनकी भक्ति स्वीकार की और उन्हें वरदान दिया। मंदिर परिसर में आज भी एक प्राचीन कुआं मौजूद है, जिसके जल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता था। हालांकि, वर्तमान में कुआं बंद रहता और विशेष अवसरों पर खोला जाता है। मंदिर का वर्तमान स्वरूप मराठा काल में बना। मराठा शासन के दौरान इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया।

उस समय यहां बिल्व के वृक्षों की भरमार थी, इसलिए इसका नाम बिल्वेश्वर महादेव पड़ा। मंदिर की वास्तुकला में मराठा शैली की झलक दिखती है। बिल्वेश्वर महादेव मंदिर आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र है। यहां स्वयंभू धातु का शिवलिंग स्थापित है। मान्यता है कि 40 दिनों तक लगातार दीपक जलाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सावन के महीने में यहां विशेष जलाभिषेक का आयोजन होता है और दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर परिसर में मुख्य द्वार की बनावट बद्रीनाथ धाम से मिलती-जुलती है। खास बात है कि यहां लगा प्राचीन पीतल का घंटा सात अलग-अलग सुरों में बजता है। मंदिर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। बिल्वेश्वर महादेव मंदिर मेरठ शहर के कैंट क्षेत्र में सदर थाना के पास स्थित है।

मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी मात्र 1-2 किलोमीटर है। मंदिर पहुंचने के लिए ऑटो, रिक्शा या पैदल भी आसानी से पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से मेरठ अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद आदि शहरों से बस या टैक्सी के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

 

Tags: Religious , Meerut

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD