Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब सरकार ने अपने चार सालों के कार्यकाल में मिसाली कार्य किए: मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ मुहिम के तहत लोगों से किया सीधा संवाद

Mohinder Bhagat
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जलंधर , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 02, 2026, 10:06 IST

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान के साथ’ मुहिम के तहत आज वार्ड नंबर 62 में लोगों से सीधे संवाद के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने अपने चार सालों के कार्यकाल में मिसाली कार्य करके दिखाए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मान सरकार ने राज्य को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने और राज्यवासियों की भलाई के लिए इन चार सालों में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिसके कारण पंजाब के लोग राज्य सरकार के ईमानदार, पारदर्शी और लोक-हितैषी शासन से बहुत खुश हैं। इस मौके पर मेयर विनीत धीर भी मौजूद थे।

पंजाब सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए श्री भगत ने कहा कि मान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत किया है। आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जहां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जनता को उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े सुधार किए गए हैं, करोड़ों रुपये खर्च करके सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के 90 फीसदी परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, लाखों किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाना, 65,000 सरकारी नौकरियां, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ को लागू करना समेत अनेक लोक-हितैषी उपाय लागू किए गए हैं।

मेयर विनीत धीर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विकास के मामले में शहरों की नई सूरत बदली गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर द्वारा बड़े स्तर पर और विकास कार्य शुरू किए जा रहे है और विकास का यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाकावासी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD