Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

1984 के पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले योद्धा एच.एस. फुल्का का भाजपा में स्वागत, न्याय की लड़ाई को मिलेगा नया संबल : तरुण चुग

“चार दशक की न्याय यात्रा के बाद भाजपा के साथ आया, पंजाब को बचाने के लिए राजनीति में वापसी” : एच.एस. फुल्का

Tarun Chugh, Sunil Jakhar, Ashwani Sharma, Hardeep Singh Puri, HS Phoolka, Manjinder Singh Sirsa
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 17:15 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष सरदार हरविंदर सिंह फुल्का के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि यह न्याय और सच्चाई की लड़ाई को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक क्षण है। चुग ने कहा कि फुल्का जी ने 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों के लिए चार दशकों तक अथक संघर्ष किया और सैकड़ों दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

उनका भाजपा परिवार में आना उन मूल्यों की पुनर्स्थापना है जिनके लिए उन्होंने जीवन समर्पित किया। चुग ने कहा कि जब 1984 में गांधी-नेहरू परिवार के इशारों पर देश के कई शहरों में सिखों के खिलाफ भीषण हिंसा हुई, उस समय भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राजनीतिक शक्ति थी जिसने संसद से सड़क तक पीड़ितों की आवाज उठाई। 

उन्होंने याद दिलाया कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और मदन लाल खुराना जैसे नेताओं ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया, और उसी दौर में युवा फुल्का जी ने न्याय की लड़ाई की शुरुआत की, जिसे आज तक निरंतर आगे बढ़ाया। वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फुल्का ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि उन्होंने पिछले 40 वर्षों से 1984 के पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी है और इस संघर्ष में भाजपा ने हमेशा उनका साथ दिया। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ उनका अनुभव सीमित समय का था, लेकिन वास्तविकता समझने के बाद उन्होंने उस रास्ते को छोड़ दिया। फुल्का ने कहा कि पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और नशे की समस्या को देखते हुए उन्होंने राजनीति में वापसी का निर्णय लिया है और इसके लिए भाजपा से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

चुग ने आगे कहा कि फुल्का जी का व्यक्तित्व और उनका संघर्ष न केवल सिख समाज बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और फुल्का जी का अनुभव और प्रतिबद्धता इस मिशन को और सशक्त बनाएगी। 

उन्होंने विश्वास जताया कि फुल्का जी का मार्गदर्शन पंजाब में एक सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर चुग ने पंजाब में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के साथ हो रही तोड़फोड़ और दलित समाज पर हो रहे अत्याचारों पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। 

उन्होंने कहा कि एक ओर संविधान निर्माता का अपमान हो रहा है और दूसरी ओर दलित परिवारों के घर जलाए जा रहे हैं, जो अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार इन घटनाओं पर जानबूझकर मौन है और दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

चुग ने पंजाब सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों में तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और यह स्पष्ट संदेश दिया जाए कि दलितों और महापुरुषों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी और समाज के हर वर्ग के सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

 

Tags: Tarun Chugh , Sunil Jakhar , Ashwani Sharma , Hardeep Singh Puri , HS Phoolka , Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD