Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

छत्तीसगढ़ मॉडल महिला सशक्तिकरण के लिए नई दिशा : रक्षा खडसे

महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूह और बस्तर के पारंपरिक आदिवासी शिल्प समावेशी विकास और संस्कृति के संरक्षण के प्रमुख वाहक हैं

Raksha Khadse, Jagdalpur, Chhattisgarh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जगदलपुर ((छत्तीसगढ़) , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 15:14 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने आज जगदलपुर में 'छत्तीस कला' के तहत प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह के विकास केंद्र और स्टालों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की एक श्रृंखला की समीक्षा की और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों के साथ बातचीत भी की। 

श्रीमती खडसे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामुदायिक नेतृत्व वाले विकास की दिशा में हो रही महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन के वाहक के रूप में उभर रहे हैं।

श्रीमती खडसे ने राज्य की महिला-केंद्रित पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान कर रही हैं, जबकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री,  तैयार खाद्य उत्पाद और लखपति दीदी योजना जैसे पूरक प्रयास स्थायी आजीविका के अवसरों और बाजार तक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं।

श्रीमती खडसे ने कहा कि ये पहल न केवल आय सृजन में योगदान दे रही हैं, बल्कि पोषण सुरक्षा, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक हैं। उन्होंने चल रहे प्रयासों को नारी शक्ति के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। श्रीमती खडसे ने बस्तर जिले के चिलकुटी गांव की अपनी यात्रा के दौरान, समृद्ध कलात्मक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का भी जायजा लिया।

धोकरा कला में उपयोग की जाने वाली  पारंपरिक लॉस्ट-वैक्स तकनीक इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही। यह तकनीक आदिवासी धातु कला का एक प्रतिष्ठित रूप है और बस्तर के कारीगर समुदायों की अनूठी पहचान और शिल्प कौशल को दर्शाती है। श्रीमती खडसे ने इन परंपराओं के संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह शिल्प कला मात्र एक कलात्मक अभ्यास से कहीं अधिक है; यह एक जीवंत सांस्कृति और स्थानीय आदिवासी कारीगरों की स्थायी विरासत का प्रतीक है।

इस यात्रा ने सांस्कृतिक संरक्षण और आजीविका सृजन के बीच घनिष्ठ संबंध को भी रेखांकित किया। जो पारंपरिक स्थानीय शिल्प समुदायों को आजीविका के स्थायी आर्थिक अवसर प्रदान करते हैं। श्रीमती खड़से ने कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों और कारीगरों से बातचीत की और उन्हें अपनी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर आईएएस श्री आकाश छिकारा,  पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्री शलभ सिन्हा,  जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस श्री प्रतीक जैन और बस्तर के एसडीएम श्री गगन शर्मा  उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों और पारंपरिक आदिवासी शिल्पों के माध्यम से हो रहा परिवर्तन महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और समावेशी आर्थिक विकास के आकर्षक मॉडल के रूप में उभर रहा है।

 

Tags: Raksha Khadse , Jagdalpur , Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD