Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

काशी का प्राचीनतम नारायण मंदिर, जहां भगवान विष्णु ने सबसे पहले रखा था कदम

Religious, Varanasi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

वाराणसी , 31 Mar 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 12:51 IST

देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी को देवों की नगरी भी कहा जाता है। यहां स्थित छोटे-बड़े हर मंदिर की अपनी एक कथा और भक्तिभाव से भरपूर मान्यता भी है। गंगा और वरुणा नदी के संगम पर नारायण को समर्पित अति प्राचीन मंदिर स्थित है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने काशी में सबसे पहले यहीं पर कदम रखा था। 

हम बात कर रहे हैं आदि केशव मंदिर की, जो काशी के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। भगवान विष्णु के केशव स्वरूप को समर्पित यह मंदिर गहन आध्यात्मिक महत्व रखता है। स्कंद पुराण के अनुसार, यह ऐसा पवित्र स्थल है, जहां से भगवान विष्णु ने सबसे पहले काशी में प्रवेश किया था। मंदिर को लेकर पौराणिक कथा भी है। 

कहा जाता है कि भगवान शिव एक बार मंदार पर्वत चले गए थे। तब काशी खाली हो गई। ब्रह्माजी के आदेश पर दिवोदास नामक धर्मात्मा राजा ने काशी पर शासन संभाला। राजा दिवोदास इतने अच्छे शासक थे कि काशी में कोई दुख या समस्या नहीं रह गई। भगवान गणेश ने ब्राह्मण का रूप धारण कर राजा को प्रभावित करने के साथ ही काशी का भ्रमण किया और यहीं पर रह गए, जब वह कैलाश नहीं लौटे तो भगवान शिव पुत्र के लिए चिंतित हुए और नारायण से सहायता मांगी।

अंत में भगवान विष्णु लक्ष्मी और गरुड़ के साथ काशी पहुंचे। उन्होंने वरुणा नदी और गंगा नदी के संगम पर स्नान किया। उसी स्थान पर उन्होंने शिवलिंग स्थापित कर पूजा की। उस समय से इसे आदि केशव मंदिर कहा जाने लगा। इस संगम को पदोदक तीर्थ भी कहा जाता है। आदि केशव मंदिर काशी के 16 केशव मंदिरों में सबसे प्रमुख है। 

यहां की मूर्ति स्वयं भगवान विष्णु द्वारा स्थापित मानी जाती है। यह मंदिर सदियों से आस्था और भक्ति का केंद्र है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेजों ने इसे सैन्य चौकी बनाया था। बाद में ग्वालियर के सिंधिया वंश ने इसका जीर्णोद्धार करवाया। मंदिर परिसर में आदि केशव के अलावा ज्ञान केशव, संगमेश्वर शिव और पंचदेव मंदिर भी हैं।

संगमेश्वर शिवलिंग की स्थापना खुद भगवान विष्णु ने की थी। मंदिर सुबह 6 बजे से 12 बजे तक और शाम 4 बजे से 10 बजे तक खुला रहता है। आदि केशव मंदिर वाराणसी के पुराने शहर में स्थित है, जो राजघाट के पास वरुण-गंगा संगम पर है। स्थानीय लोग इसे आदि केशव घाट या राजघाट के नाम से जानते हैं।

अन्य शहरों से निजी वाहन से यात्रा कर सकते हैं या टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। कई सामान्य बसें नियमित चलती हैं, जिससे मंदिर तक जाया जा सकता है। रिक्शा या ऑटो वाले को राजघाट या आदि केशव घाट बताएं तो आसानी से पहुंच सकते हैं। मंदिर में वारुणी मेला, अंतग्रही मेला, महाबरनी मेला और वामन द्वादशी जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।

 

Tags: Religious , Varanasi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD