Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तोशाम उन्नत सिंचाई उत्सव-2026 में नायब सिंह सैनी ने दी बड़ी सौगातें

मुख्यमंत्री ने 107 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Nayab Singh Saini, Shruti Choudhary
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

भिवानी , 31 Mar 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 12:22 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को जिला भिवानी के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव-2026 के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास को गति देते हुए 107 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 13 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से पूर्ण दो परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 93 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से चार  नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

इन परियोजनाओं का उद्देश्य बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करना, शिक्षा सुविधाओं का विस्तार करना तथा ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री द्वारा जिन दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया इनमें बिडोला में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण 712.54 लाख रुपये की लागत से तथा ढिघावा जाटान में स्कूल भवन का निर्माण 685.99 लाख रुपये की लागत से शामिल है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री द्वारा जिन चार नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया इनमें 33 केवी सब स्टेशन लोहारू का निर्माण 811.61 लाख रुपये की लागत से, 33 केवी सब स्टेशन लोहारू इशरवाल का निर्माण 319.49 लाख रुपये की लागत से, 33 केवी सब स्टेशन भाकड़ा का निर्माण 607.26 लाख रुपये की लागत से तथा गरवा गांव में एक्वा पार्क का निर्माण 7,623.90 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी, शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विकास को नई गति प्राप्त होगी।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Shruti Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD