Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

डॉ सुखबीर सिंह संधू ने प्री एस.आई.आर. मैपिंग की प्रगति का लिया जायजा

रोजाना आधार पर समीक्षा करने का निर्देश, कम मैपिंग वाले बूथों पर विशेष ध्यान देने को कहा

Dr Sukhbir Singh Sandhu, Himanshu Aggarwal, Anindita Mitra, Amit Kumar Panchal, Jalandhar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 31 Mar 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 11:10 IST

भारत के चुनाव कमिश्नर डा. एस.एस. संधू ने आज यहां प्री एस.आई.आर. मैपिंग की प्रगति का विस्तारपूर्वक जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब अनिंदिता मित्रा भी मौजूद रही। यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कपूरथला अमित कुमार पंचाल तथा दोनों जिलों के ई.आर.ओ. के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए चुनाव कमिश्नर ने कहा कि वोटर सूचियों को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने जालंधर और कपूरथला जिलों में चल रही प्री एस.आई.आर. मैपिंग का जायजा लेते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रोजाना आधार पर प्री एस.आई.आर. मैपिंग की समीक्षा की जाए ताकि किसी भी प्रकार की देरी या कमी को तुरंत दूर किया जा सके। 

उन्होंने कम मैपिंग वाले पोलिंग बूथों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्री एस.आई.आर. मैपिंग की समीक्षा करते हुए मैपिंग से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने ई.आर.ओ. को निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। 

इसके अलावा जिन बी.एल.ओ. की कार्यक्षमता कम है, उनसे संपर्क करके उन्हें प्रेरित किया जाए ताकि मैपिंग में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सके। चुनाव कमिश्नर ने कहा कि पंजाब को अपने हौसले, हिम्मत और उद्यमी सोच के लिए जाना जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्री एस.आई.आर. मैपिंग के काम में भी राज्य अग्रणी बनकर उभरेगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब अनिंदिता मित्रा ने बताया कि राज्य में प्री एस.आई.आर. गतिविधि के तहत कुल वोटरों में से 72.26 प्रतिशत की सफलतापूर्वक मैपिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से प्री एस.आई.आर. मैपिंग की नियमित समीक्षा की जा रही है और जिला चुनाव अधिकारियों को भी पोलिंग बूथ अनुसार निगरानी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर के अलावा जालंधर और कपूरथला जिलों के ई.आर.ओ. मौजूद थे।

 

Tags: Dr Sukhbir Singh Sandhu , Himanshu Aggarwal , Anindita Mitra , Amit Kumar Panchal , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD