Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

देश में युवाओं की सोच और बदलाव से राष्ट्र निर्माण को मिल रही है गति -नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने भाजपा जिला कार्यालय कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 132 वां संस्करण सुना

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Kurukshetra
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 13:11 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं की सोच में बहुत बड़ा बदलाव आया है। इस सोच में हुए परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण को गति मिल रही है। इतना ही नहीं मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया का सबसे युवा देश बताया है। 

इस दौरान यमुनानगर के युवा प्रथम बराड़ की सोच ग्रीन व क्लीन भारत को ही समृद्ध भारत कहने की प्रधानमंत्री ने सराहना की है। इसके साथ ही देश के विकास के लिए प्रदेश के युवा भी लगातार तत्पर हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को भाजपा जिला कार्यालय कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 132 वां संस्करण सुन रहे थे। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा मौजूद रहे।

अमृत सरोवर के माध्यम से बरसाती पानी इकट्ठा कर बढ़ाया जाएगा भूजल स्तर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री जी ने जल संरक्षण और जल संचय की अपील करते हुए अलग-अलग हिस्सों के लोगों की कहानी के साथ जल ही जीवन है की प्रेरणा दी है। राज्य सरकार ने अमृत सरोवर के माध्यम से बरसाती पानी इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। 

इन अमृत सरोवरों की सफाई करके बरसात के पानी को रोककर भूजल स्तर बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इससे हमें अपनी आने वाली पीढियों के लिए पानी मुहैया करवा सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में बरसाती पानी को इकट्ठा कर उस पानी का किसानों द्वारा खेती उपज बढ़ाने जैसे अनूठे उदाहरण देकर जल बचाने के लिए प्रति जागरूक किया है। 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्रदेश निभा रहा अहम भूमिका

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस योजना का अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ देने के लिए सरकार की तरफ से अलग से सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। एक लाख 80 हजार से कम आय वाले नागरिकों को दो किलोवाट का सोलर सिस्टम फ्री में दिया जा रहा है। 

उन्होंने प्रधानमंत्री के आग्रह पर कहा कि नागरिकों को शुगर इनटेक पर काम करना चाहिए। इसके तहत अपने खाने में 10 प्रतिशत की कटौती करते हुए मोटापा और बीमारियों को कम करना चाहिए। इसके साथ ही शिक्षा, खेल, पौधे रोपण, मछली पालन और योग पर भी जोर दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

सरकार की नीतियों को नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया जानना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है। मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, सामाजिक नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और समाज में मेलजोल की भावना को बढ़ावा देती है।

जनता के विचारों को साझा के लिए बनाया माई जीओवी पोर्टल

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक मुद्दे जैसे कि स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकार की विभिन्न योजनाएं का भी जिक्र करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर उन व्यक्तियों और समुदायों की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा करते हैं जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि जनता के विचारों को साझा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल माई जीओवी भी बनाया गया है। 

इस पर नागरिक अपने विचार और सुझाव भेज सकते हैं। कुछ चुनिंदा संदेशों को कार्यक्रम में शामिल भी किया जाता है। मन की बात कार्यक्रम का देश में गहरा प्रभाव पड़ा है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे देश के नागरिकों से जुडऩे का एक अनूठा मंच प्रदान करता है। रेडियो की व्यापक पहुंच के कारण, यह देश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी पहुंचता है। 

इस कार्यक्रम में हरियाणा के लोगों की उपलब्धियों का भी अनेक बार जिक्र हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवाद स्थापित करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों को भारत के आम लोगों तक पहुंचाना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हुए उन्हें गर्व महसूस होता है।

इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी लगता है कि हमें भी उनकी तरह मेहनत करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं को नवाचार आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। मन की बात कार्यक्रम न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि देशवासियों को विकास, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढऩे का संदेश भी देता है।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD