Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरुद्वारा अकाल आश्रम, सोहाना में तीन दिवसीय वार्षिक गुरमत समागम श्रद्धा के साथ सम्पन्न

अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति; प्रसिद्ध रागियों ने कीर्तन से संगत को किया निहाल

Religious, Gurdwara Gurshabd Parkash Akal Ashram Sohana, Sohana, Kulwant Singh Mohali
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 12:24 IST

गांव सोहाना स्थित गुरुद्वारा गुरशब्द प्रकाश अकाल आश्रम साहिब में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक गुरमत समागम आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न हो गया। समागम के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में हाजिरी भरी और गुरबाणी कीर्तन का आनंद प्राप्त किया।

यह समागम पंथ रत्न भाई साहिब भाई जसबीर सिंह जी खालसा (खन्ने वाले) की स्मृति में तथा संत बाबा अतर सिंह जी मस्तुआना साहिब वालों की कृपा से आयोजित किया गया। समागम की अगुवाई भाई साहिब भाई दविंदर सिंह जी खालसा ने की।

अंतिम दिन के दीवान सुबह से ही आरंभ हुए, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश, नितनेम पाठ तथा कीर्तन के माध्यम से संगत को नाम सिमरन से जोड़ा गया। दिनभर चले विशेष कीर्तन दरबार में कई प्रसिद्ध रागी जत्थों ने हाजिरी भरी, जिनमें बीबी मंदीप कौर खालसा, भाई इंदरजीत सिंह जी, एजुकेट पंजाब प्रोजेक्ट का जत्था, सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज (जत्थेदार अकाल तख्त साहिब), प्रिंसिपल सुखवंत सिंह जी, भाई रणधीर सिंह जी (हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब), भाई कुलदीप सिंह जी, भाई हरजोत सिंह जख्मी जी, भाई बहुलिवलीन सिंह जी, भाई जगतार सिंह खालसा, भाई गुरशरण सिंह जी (लुधियाना वाले), भाई रविंदर सिंह जी (दिल्ली वाले), बहन दविंदर कौर जी एवं जत्था, सिंह साहिब ज्ञानी परविंदरपाल सिंह जी, भाई साहिब भाई दविंदर सिंह जी खालसा तथा उस्ताद बलजीत सिंह जी नामधारी शामिल थे।

इन रागी जत्थों के भावपूर्ण कीर्तन ने संगत को आध्यात्मिक आनंद में लीन कर दिया। कथावाचकों ने भी गुरबाणी की व्याख्या करते हुए संगत को गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। समागम के दौरान सिमरन साधना, रहिरास साहिब पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को गुरमत रंग में रंगे रखा। 

अंतिम दिन अमृत संचार का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने अमृत की प्राप्ति की। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरमीत सिंह ने संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे समागम सिखी के प्रचार और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने सभी सेवादारों और दानदाताओं का भी विशेष आभार व्यक्त किया। प्रबंधक कमेटी द्वारा लंगर की विशाल व्यवस्था की गई, जहां संगत ने बढ़-चढ़कर सेवा निभाई।

 

 

Tags: Religious , Gurdwara Gurshabd Parkash Akal Ashram Sohana , Sohana , Kulwant Singh Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD