Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जालंधर देहाती पुलिस द्वारा गोल्डी बराड़ के नाम पर 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Crime News Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 11:24 IST

जालंधर देहाती पुलिस ने गोल्डी बराड़ के नाम पर एक एनआरआई बुजुर्ग दंपति से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशानुसार और समाज-विरोधी तत्वों व रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत पुलिस कप्तान (तफ्तीश) विनीत अहलावत, उप पुलिस कप्तान सब-डिवीजन नकोदर ओंकार सिंह बराड़ तथा डीएसपी (तफ्तीश) इंद्रजीत सिंह की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई थी। 

इस टीम में सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली और सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, मुख्य अधिकारी थाना सदर नकोदर भी शामिल थे। टीम ने आधुनिक, मानवीय और तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल करते हुए गांव शंकर में रहने वाले एनआरआई बुजुर्ग दंपति से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले दोनों मुल्जिमों को ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान (तफ्तीश) विनीत अहलावत ने बताया कि 21 मार्च 2026 को बलजिंदर कौर पत्नी पवित्र सिंह, निवासी गांव शंकर, थाना सदर नकोदर ने शिकायत दर्ज कराई कि 12 जनवरी 2026 को रात करीब 11:30 बजे उनके पति को एक अज्ञात विदेशी नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ ग्रुप से जुड़ा बताते हुए 2 करोड़ रुपये की मांग की और 10 दिनों में पैसे तैयार रखने को कहा। अन्यथा गंभीर परिणामों की धमकी दी गई।

इसके बाद 21 मार्च 2026 को उनके बेटे रणजीत सिंह (जो विदेश में रहते है) ने बताया कि उन्हें भी एक विदेशी नंबर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिला। इसमें एक दिन में 1.5 करोड़ रुपये मांगे गए और धमकी दी गई कि गांव शंकर में उनके घर पर गोली चलाई जाएगी। दोषियों ने उनकी संपत्ति की भी जानकारी दी, जिसमें एक फॉर्च्यूनर कार और बड़ी कोठी का जिक्र था।

इस शिकायत के आधार पर मुकदमा नंबर 53, दिनांक 21.03.2026 के तहत धारा 308(5), 3(5) बीएनएस, थाना सदर नकोदर, जिला जालंधर में दर्ज किया गया। तफ्तीश के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता का बेटा रणजीत सिंह विदेश में रहता है, जबकि उसके बुजुर्ग माता-पिता गांव शंकर में रहते हैं। 

मुल्जिम तीर्थ सिंह ससुराल पक्ष का रिश्तेदार है और कनाडा का निवासी है। वह फरवरी महीने में परिवार सहित भारत आया था। उसने गांव धर्मकोट का टैक्सी ड्राइवर जश्नदीप सिंह उर्फ जश्न के साथ मिलकर साजिश रची। तीर्थ सिंह ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति और संपत्ति की अंदरूनी जानकारी दी। 

दोनों ने धमकियां देकर पैसे वसूलने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक जश्नदीप सिंह को 25 लाख रुपये और तीर्थ सिंह को 1.25 करोड़ रुपये मिलने थे। जश्नदीप सिंह ने ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय ई-सिम (e-SIM) प्राप्त करके अपने घर से ही कॉलें और मैसेज भेजे। तीर्थ सिंह, जो विदेश में ट्रांसपोर्ट का अच्छा कारोबार करता है, पैसे के लालच में इस अपराध में शामिल हो गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि और गहराई से तफ्तीश की जा सके।

दर्ज मुकदमा

मुकदमा नंबर 53, दिनांक 21.03.2026, धारा 308(5), 3(5) बीएनएस, थाना सदर नकोदर, जिला जालंधर

गिरफ्तार आरोपियों के विवरण:

1. तीर्थ सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी बहादरपुर, थाना बिलगा, जिला जालंधर। 

2. जश्नदीप सिंह उर्फ जश्न पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी धर्मकोट, थाना सदर नवां शहर, जिला शहीद भगत सिंह नगर।

 

Tags: Crime News Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD