Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विपुल गोयल बोले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 28 मार्च को मेगा जॉब फेयर बड़ा अवसर

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का संकल्प ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण में एक लाख वृक्षारोपण से पर्यावरण को मिलेगी नई दिशा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 14:15 IST

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार एक ओर जहां युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर हरियाणा को हरा भरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में बताया कि शनिवार 28 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से एक भव्य मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए के शकुंतलम हॉल में संपन्न होगा।

कैबिनेट श्री विपुल गोयल ने कहा कि यह जॉब फेयर केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है इसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी जो युवाओं को उनकी योग्यता कौशल और प्रतिभा के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी इस मंच के माध्यम से युवाओं और कंपनियों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा जिससे रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी

श्री विपुल गोयल ने कहा कि लंबे समय से यह देखा गया है कि योग्य युवाओं को सही मंच नहीं मिल पाता जबकि कंपनियों को भी उपयुक्त प्रतिभा की तलाश रहती है यह मेगा जॉब फेयर इस दूरी को समाप्त करने का कार्य करेगा और एक ही स्थान पर हजारों युवाओं को अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा में अब रोजगार की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो चुकी है पर्ची और खर्ची जैसी पुरानी व्यवस्थाओं को समाप्त कर योग्यता आधारित प्रणाली स्थापित की गई है अब सरकार इसी पारदर्शी सोच को निजी क्षेत्र में भी आगे बढ़ा रही है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में निवेश और उद्योगों का विस्तार हो रहा है जिससे रोजगार के नए अवसर लगातार सृजित हो रहे हैं यह जॉब फेयर उसी सकारात्मक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के युवा सशक्तिकरण के विजन से प्रेरित है स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को नई दिशा दी है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसी अवसर पर मंत्री श्री विपुल गोयल ने पानीपत में चल रहे ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण की भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि पहले चरण में लगभग 50 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं और अब दूसरे चरण में और 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिससे कुल संख्या एक लाख तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है जिसमें सरकार प्रशासन सामाजिक संगठन और आम नागरिक सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास और पर्यावरण संरक्षण को समान महत्व दिया जा रहा है हरियाणा सरकार भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ते हुए शहरों को स्मार्ट बनाने के साथ साथ ग्रीन और सस्टेनेबल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। श्री विपुल गोयल ने पानीपत के नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल सुनिश्चित करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा भरा वातावरण मिल सके।

उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि इन दोनों महत्वपूर्ण पहलों मेगा जॉब फेयर और ग्रीन पानीपत मिशन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें ताकि कोई भी युवा रोजगार के अवसर से वंचित न रहे और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जन जन तक पहुंचे।  उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर युवाओं को सशक्त बनाना और प्रदेश को समृद्ध एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

इस दौरान सचिन ठाकुर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित अन्य गणमान्य वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Vipul Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD