Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

“शानदार 4 साल — भगवंत मान के साथ” के तहत कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा लालड़ू क्षेत्र में लोगों से संवाद

लोगों को सरकार की चार साल की जन-हितैषी उपलब्धियों से कराया अवगत

Kuljit Singh Randhawa, Lalru, Dera Bassi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लालड़ू/डेराबस्सी , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 10:55 IST

पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर “शानदार 4 साल — भगवंत मान के साथ” अभियान के तहत विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा हल्का डेराबस्सी के लालड़ू क्षेत्र में लोगों के साथ सीधा संवाद शुरू किया गया। इस कड़ी में उन्होंने गांव रानीमाजरा और बरटाना की पंचायतों एवं ग्रामीणों के साथ विस्तृत बैठकें कीं।

इस दौरान विधायक रंधावा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों में जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य गारंटी और आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, वहीं सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 600 यूनिट तक शून्य बिल की सुविधा मिल रही है।

विधायक रंधावा ने आगे बताया कि सरकार द्वारा 65,000 से अधिक युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। नशे के खिलाफ अभियान के तहत 90,000 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगभग 45,000 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। 

इसके अलावा, 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई है, जो उनके सम्मान का प्रतीक है। जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन योजना के तहत 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी और 1 किलो सरसों का तेल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनके घरों में रसोई सुचारू रूप से चल सके।

किसानों के हितों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार पंजाब में दिन के समय खेती के लिए बिजली दी जा रही है तथा नहरी प्रणाली को मजबूत कर लगभग 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है। जिससे भूजल की बचत होगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुनते हुए विधायक रंधावा ने आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न गांवों के पंच, सरपंच, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , Lalru , Dera Bassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD