Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

4 साल बाद क्या सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ा बड़ा सच आने वाला है सामने? हालिया पोस्ट ने मचाई खलबली

Sidhu Moosewala, Music, Eyes On Me, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 16:33 IST

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत को 29 मई 2026 को 4 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन हत्या का दावा करने वाला मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब भी फरार है। हालांकि अब लगता है कि सिंगर की हत्या से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा होने वाला है। ऐसा हम नहीं, बल्कि उनके आधिकारिक अकाउंट से जारी हुआ पोस्ट का दावा है, जिसे देखकर फैंस भी आशंका लगा रहे हैं कि कुछ दबे राज खुलने वाले हैं, जिन्हें हत्या के वक्त अनदेखा कर दिया गया था।

सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें 25 मार्च 2021 की कुछ घटनाओं का समयानुसार जिक्र किया गया है। पोस्टर में सिंगर के हलेवी से निकलने से लेकर घर वापस आने का समय लिखा है और साथ ही उनकी हवेली में लगे कैमरों की संख्या भी लिखी है। पोस्टर में 3-4 गनमैन का भी जिक्र किया गया है और अक्सर पिता और 3-4 दोस्तों के साथ ज्यादातर समय बिताने की जानकारी दी गई है।

पोस्टर को 'आईज ऑन मी' के नाम से जारी किया गया है। हालांकि यह कोई नया गाना है या कुछ और, यह कह पाना बहुत मुश्किल है। पोस्टर को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि हत्या से पहले की कुछ गतिविधियों को दिखाने की कोशिश की गई है। एक यूजर का कहना है कि पोस्टर को देखकर लग रहा है कि घटना से पहले की कोई जानकारी देने की कोशिश की जा रही है, जिसमें सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है।

वहीं पोस्टर के बाद एक बार सिंगर को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। मामले में सुप्रीम कोर्ट से 2 आरोपियों को जमानत भी मिल चुकी है और सिंगर की हत्या पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री भी परिवार के विरोध के बाद भी दो भागों में रिलीज हो चुकी है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले पंजाब सरकार ने सिंगर की सुरक्षा में कटौती की थी।हत्या से ठीक एक दिन पहले ही पंजाब सिंगर की सुरक्षा में तैनात 4 पुलिस कमांडो को कम करके 2 कर दिया था। हत्या के बाद पंजाब पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठे थे।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Music , Eyes On Me , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD