Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईटीआई पास युवाओं के लिए डिजिटल ट्रैकिंग और रोजगार मेले शुरू करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

आने वाले दिनों में स्किल युवाओं की डिमांड काफी होगी, ऐसे में स्किल पर खासा फोकस हो: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Gaurav Gautam, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 13:39 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए है कि आईटीआई से पास होने वाले प्रशिक्षुओ के शिक्षुता और प्लेसमेंट डाटा को एकत्रित कर पोर्टल बनाया जाएं। साथ ही आईटीआई से पास आउट हुए प्रशिक्षुओं का डेटा राज्य के उद्योग संस्थानों को उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल पोर्टल का निर्माण किया जाएं। 

साथ हर जिला में रोजगार के बड़े मेले लगाएं जाए। बकायदा इसके लिए विभाग कलेंडर भी जारी करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को हरियाणा निवास में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा की गतिविधियों व उपलब्धियों बारे बैठक ले रहे थे। 

समीक्षा बैठक में विभाग के मंत्री श्री गौरव गौतम ने पुष्प भेंट करते हुए  मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री के सक्षम कौशल निदेशालय की निदेशक श्रीमति वन्दना दिसोदिया द्वारा एक प्रस्तुति के माध्यम से विभाग की गतिविधियां व उपलब्धियां भी प्रस्तुत की गई। 

इस दौरान प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण, शुरूआती प्रशिक्षण, आईटीआई का प्रतिष्ठानों के साथ ज्ञापन समझौता, आईटीआई संस्थानों में भवन रिपेयर के कार्य व सीएसआर के तहत प्रयोगशाला/आईटीआई का उन्नयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक के दौरान, हरियाणा कौशल विकास मिशन की गतिविधियों व उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि नई शिक्षा नीति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि स्टूडेंट्स में पढ़ाई के साथ साथ हाथ का हुनर भी हो। क्योंकि जिसमें हाथ का हुनर होगा, वो रोजगार परक भी होगा। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईटीआई पास करने वाले स्टूडेंट्स की मानटरिंग की व्यवस्था की जाएं कि आखिर पास आउट होने के बाद क्या उन्हें रोजगार मिला या नहीं। 

इसी प्रकार से इंटर्नशीप पर जाने वाले स्टूडेंट्स का भी ब्यौरा रखा जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं में प्रतिभा को निखारने के लिए आईटीआई को विशेष रूप से अपग्रेड किया जाएं। क्योंकि जिस प्रकार से 10 आईएमटी खोले जाने की दिशा में काम चल रहा है, ऐसे में आने वाले दिनों में स्किल युवाओं की डिमांड काफी होगी। 

ऐसे में हमारा फोक्स क्वालिटी पर होना चाहिए। नई तकनीक की जहां जरूरत है, उस दिशा में काम किया जाएं। खास तौर पर जिस प्रकार से वर्तमान में एआई और तकनीक बढ़ रही है, उससे संबंधित ट्रेड भी आईटीआई में हो। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में चल रही आईटीआई में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी को लेकर भी जानकारी ली। 

उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में मशीनरी खराब है, या पुरानी तकनीक की है उन्हें अपग्रेड किया जाएं। इसी प्रकार आईटीआई इंस्ट्रक्टरों को नई तकनीक के बारे में भी ट्रेनिंग देना सुनिश्चित किया जाएं। वहीं, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईटीआई की बिल्डिंग, चारदीवारी और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएं।

ट्रेनिंग हासिल करने वाले को मिलेगा कांट्रेक्ट:

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के दौरान हरियाणा कौशल विकास मिशन की गतिविधियों व उपलब्धियों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सक्षम की ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर कामकाज इत्यादि संबंधित कांट्रेक्ट दिए जाएं। 

बकायदा इसके लिए सरकार ने योजना बना ली है। उन्होंने कौशल मिशन के अधिकारियों को ड्रॉन दीदी और सक्षम कॉनट्रैक्टर युवा योजना के प्रशिक्षण को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निजी आईटीआई की रिपोर्ट तलब:

बैठक में निजी आईटीआई को लेकर भी समीक्षा हुई। इस दौरान बताया गया कि कुछ जगहों पर निजी आईटीआई में अनियिमितताएं मिली है। जिस पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के लिए नहीं आते है, अपितु नॉन अटैंडिंग कल्चर में संस्थान चल रहे है। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएं।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने एसडीआईटी की दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली को एक अच्छी रोजगार सम्पन्न योजना बताते हुए उन्होंने इस योजना का और अधिक विस्तार करने व राज्य की प्रत्येक सरकारी आईटीआई में लागू करने के निर्देश दिये। साथ ही विशेषतौर पर पीएम सेतू योजना को समय सीमा अनुसार लागू करने के निर्देश भी दिए गए। 

साथ ही आईटीआई संस्थानों में खेल गतिविधियों के लिए कलेंडर जारी करने व प्रशिक्षणार्थियों का उद्योगों में शैक्षणिक टूर करवाने के निर्देश भी दिए गए। यह टूर ना सिर्फ हरियाणा के बड़े बड़े औद्योगिक संस्थानों में करवाएं जाएंगे, साथ ही दूसरे राज्यों में स्थित औद्योगिक संस्थानों में भी करवाये जाएंगे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण कुमार गुप्ता, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन, हरियाणा कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक श्री राजेश गोयल, ओएसडी श्री राज नेहरू, श्री वीरेन्द्र बडखालसा, अतिरिक्त निदेशक (तकनीकी) श्री राजकुमार, अतिरिक्त निदेशक (तकनीकी) व विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Gaurav Gautam , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD