Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

महागौरी पूजा : सौभाग्य, समृद्धि और अखंड सुहाग की कामना के साथ भक्तों में उत्साह

Religious, Noida
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 13:37 IST

नवरात्रि के पावन पर्व के अंतर्गत आज अष्टम स्वरूप की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

महागौरी पूजा आज : सौभाग्य, समृद्धि और अखंड सुहाग की कामना के साथ भक्तों में उत्साह धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी महागौरी सौभाग्य, धन-संपदा, सौंदर्य और स्त्री-सुलभ गुणों की प्रतीक मानी जाती हैं। उनका स्वरूप अत्यंत शांत, सौम्य और दिव्य है, जो भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार करता है।

कहा जाता है कि कठोर तपस्या के कारण देवी पार्वती का रंग काला पड़ गया था, जिसके बाद भगवान शिव ने उन पर गंगाजल छिड़का, जिससे वे अत्यंत गौर वर्ण की हो गईं और महागौरी के नाम से प्रसिद्ध हुईं। महागौरी को सृष्टि का आधार माना जाता है और वे अक्षत सुहाग की प्रतीक हैं। विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए इस दिन का महत्व अत्यधिक होता है।

मान्यता है कि जो महिलाएं श्रद्धा और विधि-विधान से देवी महागौरी की पूजा करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार में समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अविवाहित कन्याएं भी उत्तम वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत और पूजा करती हैं। मंदिरों में आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है।

महिलाएं श्रृंगार कर, हाथों में पूजा की थाली लेकर माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंच रही हैं। कई स्थानों पर कन्या पूजन की भी तैयारी की जा रही है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन सफेद रंग का विशेष महत्व होता है, इसलिए श्रद्धालु सफेद वस्त्र धारण कर पूजा करते हैं।

दूध, दही, मिठाई और नारियल का भोग लगाना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर महागौरी की आराधना से भक्तों को मानसिक शांति, आत्मिक शक्ति और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। देवी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है और हर ओर आस्था की लहर दिखाई दे रही है।

 

Tags: Religious , Noida

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD