Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल में यूडीएफ अभियान की शुरुआत की

एलडीएफ और भाजपा पर साधा निशाना

Mallikarjun Kharge, Kerala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोझिकोड , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 12:21 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केरल में कांग्रेस-नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और भाजपा पर तीखा हमला बोला। कोझिकोड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और भाजपा के बीच अंदरूनी समझ है।

उन्होंने कहा, “माकपा को दिया गया वोट दरअसल भाजपा को ही फायदा पहुंचाता है।” खड़गे ने दावा किया कि कई सीटों पर भाजपा के कमजोर उम्मीदवार उतारना इसी कथित राजनीतिक समझ का संकेत है, जिसका मकसद कांग्रेस-नीत यूडीएफ को सत्ता से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि केरल में पिछले 10 वर्षों से वामपंथी सरकार है, लेकिन अब राज्य बदलाव चाहता है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए सरकार पर बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी और सामाजिक समस्याओं का आरोप लगाया कि एलडीएफ को राज्य को बदलने के लिए दस साल मिले, लेकिन उन्होंने क्या दिया? खड़गे के मुताबिक, राज्य पर करीब 6 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और प्रति व्यक्ति कर्ज लगभग 1.7 लाख रुपये तक पहुंच गया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में विकास के बजाय “शराब की दुकानों की संख्या ज्यादा बढ़ी है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था और प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि ड्रग्स से जुड़े मामलों में केरल देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है और इस मामले में केवल पंजाब ही उससे आगे है। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति खराब होने, अस्पतालों की बदहाल हालत और बैकडोर नियुक्तियों का आरोप भी लगाया।

सबरीमाला मुद्दे का जिक्र करते हुए खड़गे ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सरकार पर मंदिर की परंपराओं की रक्षा न कर पाने का आरोप लगाया। उन्होंने गोल्ड स्मगलिंग मामलों में भी सरकार को घेरा। उन्होंने “सिर्फ सुर्खियां बटोरने वाले वादों” पर निशाना साधते हुए लियोनेल मेसी के केरल दौरे के दावे को भ्रामक बताया। 

इसके विपरीत, उन्होंने राहुल गांधी के उस वादे का जिक्र किया, जिसमें राज्य में फीफा मान्यता प्राप्त स्टेडियम बनाने की बात कही गई है, जहां क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार और सुनील छेत्री जैसे खिलाड़ी खेल सकते हैं। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में अपने वादों को पूरा किया है। उन्होंने मतदाताओं से यूडीएफ को समर्थन देने की अपील करते हुए जवाबदेह सरकार और केरल के विकास को नई दिशा देने का भरोसा दिलाया।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD