Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशे के खिलाफ व्यापक जंग है ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ : मनीष सिसोदिया

जालंधर समेत चार जिलों के ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के ट्रेनिंग सेशन में की शिरकत

Manish Sisodia, Mohinder Bhagat, Balkar Singh, Dr Ravjot Singh, Inderjit Kaur Mann, Jasvir Singh Raja Gill, Karambir Singh Ghuman, Bram Shanker Jimpa, Ishank Kumar, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 11:15 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के ट्रेनिंग सेशन में भाग लेने आज जालंधर पहुंचे थे, ने संबोधन करते हुए कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान नशे के खिलाफ व्यापक जंग है। उन्होंने कहा कि सामूहिक एकजुटता से ही नशे की बीमारीको जड़ से खत्म किया जा सकता है।  

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह, विधायक हलका करतारपुर बलकार सिंह, विधायक नकोदर इंदरजीत कौर मान, विधायक टांडा जसबीर सिंह राजा गिल, विधायक होशियारपुर ब्रहम शंकर जिम्पा, विधायक चब्बेवाल डा. ईशांक कुमार, विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मन और विधायक बंगा डा. सुखविंदर कुमार सुखी के अलावा जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर के हलका इंचार्ज तथा भारी संख्या में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मौजूद थे।  

नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि नशों को जड़ से खत्म करने के लिए गांवों और वार्डों में जाकर नशा बेचने वालों की जानकारी दी जाए, ताकि उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा नशों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जंग लड़ी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि जहां नशे पर निर्भर व्यक्तियों को नशे से मुक्त किया जा रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाए जा रहे है,ताकि भविष्य में कोई भी नशा तस्कर ऐसा काम करने से पहले एक बार जरूर सोचे।  

उन्होंने ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को उत्साहित करते हुए कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम को एक एक्शन न माना जाए बल्कि एक युद्ध की तरह लिया जाए और पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए इस युद्ध को जीतने में अपना योगदान दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे अलग-अलग जिलों में ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के ट्रेनिंग सेशनों में हिस्सा ले रहे है और भविष्य में जिला स्तर पर ट्रेनिंग सेशन/मीटिंगें भी आयोजित की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि दिन दूर नहीं जब पंजाब वासियों की एकजुटता से नशा मुक्त-रंगला पंजाब बनेगा। उन्होंने हलका विधायकों और हलका इंचार्जों से कहा कि वे जमीनी स्तर पर स्वयं इस युद्ध के लिए मैदान में उतरें और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों द्वारा की जा रही कार्रवाई की बारीकी से निगरानी करें। 

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने संबोधन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रखी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अपनाए गए सख्त रुख के कारण आज नशे का कारोबार करने वाले जेलों की सलाखों के पीछे है या राज्य छोड़कर जा चुके है। इससे पहले नशा मुक्ति मोर्चा दोआबा जोन के कोऑर्डिनेटर नयन छाबड़ा द्वारा ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों का ट्रेनिंग सेशन करवाया गया। इस ट्रेनिंग सेशन में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ऑनलाइन भी जुड़े हुए थे।  

इस मौके पर चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक पवन कुमार टीनू, चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रमणीक सिंह रंधावा, वाइस चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रिं. प्रेम कुमार, हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल, हरजी मान हलका इंचार्ज फगवाड़ा, नशा मुक्ति मोर्चा दोआबा जोन के वाइस कोऑर्डिनेटर अतिन अग्निहोत्री और विभिन्न जिला एवं हलका इंचार्जों के अलावा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी मौजूद थे।

 

Tags: Manish Sisodia , Mohinder Bhagat , Balkar Singh , Dr Ravjot Singh , Inderjit Kaur Mann , Jasvir Singh Raja Gill , Karambir Singh Ghuman , Bram Shanker Jimpa , Ishank Kumar , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD