Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा मंत्रिमंडल ने रिठाला–नरेला–कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के संशोधित डीपीआर को दी मंजूरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 13:34 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में रिठाला–नरेला–कुंडली (फेज-IV) मेट्रो कॉरिडोर के हरियाणा हिस्से के लिए संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी प्रदान की। स्वीकृत परियोजना के तहत मेट्रो लाइन को नरेला से कुंडली तक हरियाणा क्षेत्र में 2.726 किलोमीटर तक विस्तारित किया जाएगा, जिसमें कुंडली और नाथुपुर में दो एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। 

हरियाणा के हिस्से में बनने वाली इस परियोजना की कुल लागत 545.77 रुपये  करोड़ स्वीकृत की गई है। कुल लागत में से भारत सरकार 97.30 करोड़ रुपये का योगदान देगी, जबकि हरियाणा सरकार 448.48 करोड़ रुपये का वहन करेगी, जिसमें भूमि लागत भी शामिल है। 

परियोजना को अन्य डीएमआरसी परियोजनाओं की तरह केंद्र और राज्य के बीच अनुदान एवं अधीनस्थ ऋण के साझा ढांचे के तहत लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने अद्यतन वित्तीय एवं तकनीकी मानकों को शामिल करते हुए संशोधित डीपीआर को भी मंजूरी दी।

इस परियोजना को भारत सरकार के पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) से पहले ही स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। मंत्रिमंडल ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के साथ समझौते करने तथा परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकृत किया है। 

मुख्यमंत्री को भारत सरकार के साथ परामर्श कर कार्यान्वयन के दौरान आवश्यक संशोधनों को स्वीकृत करने का अधिकार भी प्रदान किया गया है। यह अवसंरचना परियोजना हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद) के बीच निर्बाध संपर्क प्रदान करेगी, जिससे एनसीआर क्षेत्र में क्षेत्रीय आवागमन में सुधार होगा तथा यातायात दबाव में कमी आएगी।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Cabinet Decisions Haryana , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD