Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

NEP 2020 के अनुरूप हरियाणा में कक्षा 1 में प्रवेश आयु 6 वर्ष तय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 13:33 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुपालन में कक्षा-प्रथम में प्रवेश के लिए आयु मानदंड में परिवर्तन संबंधी हरियाणा विद्यालय शिक्षा नियम 2003 में संशोधन को स्वीकृति दी गई। इन नियमों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा (संशोधन) नियम 2026 कहा जाएगा। 

ये नियम कार्यालय राजपत्र में इनके प्रकाशन की तिथि से लागू होंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा नियम 2003 के नियम 131 के खंड 1 और 2 में निहित प्रावधानों के अनुसार कक्षा-प्रथम में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 5 वर्ष निर्धारित है। हालांकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के अनुसार देश भर में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए कक्षा-प्रथम में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित की गई है और उक्त संशोधन किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 जारी की है, जिसके तहत सभी राज्यों को देश भर में प्रवेश की आयु में एकरूपता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें यह निर्धारित किया गया है कि कक्षा-प्रथम में प्रवेश चाहने वाले बच्चों की आयु 6 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में शिक्षा विभाग ने 29-03-2024 को जिला शिक्षा अधिकारियों / जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों / ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों / प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रमुखों को प्रवेश संबंधी निर्देश जारी किए।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Cabinet Decisions Haryana , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD