Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स के उप-कप्तान बने रिंकू सिंह

IPL 2026, Rinku Singh, Kolkata
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 13:02 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के लिए तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रिंकू सिंह को अपना उप-कप्तान नियुक्त किया है। 28 वर्षीय रिंकू के पास घरेलू क्रिकेट और पिछले आईपीएल सीजन की कप्तानी का अनुभव है।  अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी।

उनका पहला घरेलू मैच 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा, जिसके बाद वे 6 और 9 अप्रैल को क्रमशः पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलेंगे। रिंकू सिंह अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग और शानदार फील्डिंग की वजह से केकेआर के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं।

उन्होंने आईपीएल करियर में 59 मैच खेले, जिसमें 30.52 की औसत के साथ 1,099 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रिंकू सिंह टीम के उप-कप्तान होंगे। रिंकू 2018 में केकेआर में शामिल हुए थे और तब से लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं।"

केकेआर अपने प्री-सीजन कैंप के दौरान चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह लेने वाले खिलाड़ियों को चुनने के लिए ट्रायल कर रही हैं। नवदीप सैनी, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, संदीप वॉरियर, केएम आसिफ और सुनील कुमार जैसे खिलाड़ी केकेआर टीम में खाली जगहों को भरने के लिए इन ट्रायल में हिस्सा ले रहे हैं।

इससे पहले, केकेआर ने भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया था। आकाश दीप अपनी पीठ के निचले हिस्से में चोट (स्ट्रेस रिएक्शन) की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। सौरभ दुबे को साल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 के लिए खरीदा था, लेकिन पीठ की चोट की वजह से उनका सफर बीच में ही खत्म हो गया।

 

Tags: IPL 2026 , Rinku Singh , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD