Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

नवरात्र का छठा दिन : मां कात्यायनी की पूजा से मिलती है शक्ति, साहस और मनोकामनाओं की पूर्ति

Religious, Noida
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 24 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 13:28 IST

चैत्र नवरात्र के छठे दिन (षष्ठी) मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी को साहस, शक्ति और विजय की देवी माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भक्त अपने शत्रुओं पर विजय, जीवन में सुख-समृद्धि और बाधाओं से मुक्ति की कामना करते हैं।

वहीं, अविवाहित कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए मां कात्यायनी की पूजा करती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार महर्षि कात्यायन की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर देवी दुर्गा ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया था, इसी कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा। मां कात्यायनी को महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है, जिन्होंने असुरों का संहार कर धर्म की रक्षा की थी।

मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत तेजस्वी और दिव्य माना जाता है। वे सिंह पर सवार होती हैं और उनकी चार भुजाएं होती हैं। एक हाथ में तलवार और दूसरे में कमल का फूल होता है, जबकि अन्य दो हाथ अभय और वरद मुद्रा में होते हैं। उनका यह स्वरूप शक्ति और करुणा दोनों का प्रतीक है। इस दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए जाते हैं और पूजा स्थल को पवित्र किया जाता है।

मां कात्यायनी को पीले या लाल रंग के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है, क्योंकि उन्हें पीला रंग विशेष प्रिय है। पूजा के दौरान “ॐ देवी कात्यायन्यै नमः” मंत्र का जाप किया जाता है, जिससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। मां को शहद का भोग लगाना अत्यंत फलदायी माना गया है। इसके साथ ही शहद से बनी मिठाइयों का भी प्रसाद चढ़ाया जाता है।

मान्यता है कि इससे जीवन में मधुरता आती है और संबंधों में प्रेम बढ़ता है। मां कात्यायनी की पूजा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आत्मबल, साहस और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। नवरात्र के इस दिन का संदेश है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और विश्वास बनाए रखना चाहिए। इस प्रकार नवरात्रि का छठा दिन श्रद्धा, भक्ति और शक्ति के संगम का प्रतीक है, जो हर भक्त के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश देता है। 

 

Tags: Religious , Noida

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD