Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विधानसभा उतरी के वार्ड-92 व वार्ड-68 के डिवैल्मैंट योद्धा हर घर का दरवाजा खटखटा तैयार करेंगे विकास कार्यो की सूची : मदन लाल बग्गा

विधायक बग्गा ने वालंटियर मिलनी में ब्रेकफास्ट टेबल पर की विकास कार्यो पर चर्चा

Madan Lal Bagga, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 12:07 IST

विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने विधायक-वालंटियर मिलनी के तहत के वार्ड-92 वार्ड-68 के डिवैल्मैंट योद्धाओ की टीम के साथ ब्रेकफास्ट कर डिवैल्पमैंट के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट में चर्चा की। स्थानीय सलेम टाबरी स्थित विधायक मुख्यालय में आयोजित मिलनी में वार्ड पार्षद बिट्टू भारद्वाज व पार्षद पुष्पिन्द्र भनोट बिट्टू के नेतृत्व में वार्ड में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 200 से ज्यादा गणमान्य शख्शियतें मौजूद रही। 

विधायक बग्गा ने पिछले चार वर्ष के बतौर विधायक कार्यकाल में दोनो वार्डो में करवाए विकास कार्यो पर फीड बैक लिया। विधायक बग्गा ने पिछली सरकारो के समय विकास को चुनावी वर्ष से जोडऩे की प्रवृति को आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में बदलने की निति से अवगत करवाते हुए कहा अरविन्द केजरीवाल जी व मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने पहले चार वर्षो में विकास के द्वार खोले व अब पांचवे वर्ष में विकास कार्यो का रिव्यू कर जनता से फीड बैक लेकर बाकी बचे विकास कार्यो की रुपरेखा तैयार करनी शुरु की है। 

बैठक में मौजूद  वार्ड-92 व वार्ड-68 के डिवैल्मैंट योद्धाओ की टीम से आग्रह किया कि वह हर घर का दरवाजा खटखटा कर डिवैल्पमैंट की फीड बैक लेकर जनमानस की जरुरत के अनुसार बाकी बचे विकास कार्यो की रिपोर्ट तैयार करें। इस दौरान आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आनलाइन बैठक में शामिल होकर पार्टी वालंटियरो से सीधे बातचीत कर सरकार की नितियो को घर-घर तक पंहुचाने का आहवान किया। 

पार्षद बिट्टू भारद्वाज व पार्षद पुष्पिन्द्र भनोट बिट्टू ने वार्ड में हुए करोड़ो रुपये के विकास कार्यो पर विधायक बग्गा का आभार व्यक्त करते हुए कहा विकास ही आम आदमी पार्टी सरकार का मकसद है। इस अवसर पर पार्षद अमन बग्गा, गौरव बग्गा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Madan Lal Bagga , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD