Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भगवंत मान सरकार नंगल में 800 एकड़ से अधिक सरप्लस जमीन के मालिकाना हक निवासियों को देगी : हरजोत सिंह बैंस

जमीन पंजाब के लोगों की है, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की नहीं : हरजोत सिंह बैंस

Harjot Singh Bains, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 11:27 IST

पंजाब के शिक्षा मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जल्द ही नंगल, तलवाड़ा और आसपास के कस्बों की अतिरिक्त (सरप्लस) जमीन के मालिकाना अधिकार संबंधित दुकानदारों, निवासियों और अन्य काबिज लोगों को देगी, क्योंकि यह जमीन बी.बी.एम.बी. की नहीं बल्कि पंजाब की है। इस फैसले से इलाके के हजारों परिवारों पर दशकों से लटक रही तलवार खत्म हो जाएगी।

जल संसाधन विभाग ने 800 एकड़ से अधिक ऐसी जमीन के संबंध में बी.बी.एम.बी. के साथ औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हमारे बुजुर्गों ने जमीनें भी दीं और अपने हाथों से काम भी किया ताकि एक नए स्वतंत्र भारत को पानी और बिजली मिल सके। 

उन्होंने इस शहर को बनाने में भी अहम योगदान दिया। फिर भी पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से इस प्रोजेक्ट को चलाने वाली अथॉरिटी बी.बी.एम.बी. ने मालिकों जैसा व्यवहार करना शुरू कर दिया और उन्हीं लोगों को परेशान किया, जिन्होंने इसे बनाया था।”

लोगों को दिए गए भरोसे का जिक्र करते हुए श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “चार महीने पहले मैं नंगल में प्रभावित परिवारों से मिला था और स्थायी समाधान का वादा किया था। आज वह वादा पूरा हो रहा है। जल संसाधन विभाग ने बी.बी.एम.बी. को औपचारिक नोटिस भेजे हैं, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि 800 एकड़ से अधिक अतिरिक्त जमीन पंजाब की संपत्ति है।”

कानूनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के पास ऐसी संपत्तियों के लिए लीज नीति बनाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बांध परियोजनाओं के लिए हमारे लोगों से जमीनें ली गई थीं। अब ये परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, इसलिए अतिरिक्त जमीनें राज्य के उन लोगों को वापस की जानी चाहिए जो पीढ़ियों से इन जमीनों पर रह रहे हैं।

नीतिगत ढांचे की रूपरेखा बताते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य सरकार जल संसाधन विभाग की निगरानी में मौजूदा कब्जाधारकों को मालिकाना हक देने के लिए एक व्यापक नीति तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी योग्य दुकानदारों, परिवारों और निवासियों को उचित मालिकाना हक दिया जाएगा। 

उन्हें स्टांप ड्यूटी के अनुसार केवल निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और इसके बाद किसी को कोई परेशानी नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नंगल के लिए एक नए न्यायिक कॉम्प्लेक्स की पहचान कर ली गई है और जल्द ही इसे तैयार किया जाएगा।

श्री बैंस ने कहा कि यह सिर्फ नीतिगत बदलाव नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक गलती का सुधार है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उन परिवारों के साथ खड़ी है जिन्होंने देश के लिए अपनी जमीनें कुर्बान की।

 

Tags: Harjot Singh Bains , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD