Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मनोज सिन्हा ने 'श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग पवित्र गदा यात्रा' को रवाना किया

Manoj Sinha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 14:46 IST

नवरात्र के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोल कंडोली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 'श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग पवित्र गदा यात्रा' के ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लिया और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपराज्यपाल के नगरोटा पहुंचने पर विधायक देवयानी राणा ने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनोज सिन्हा जी अपना कीमती समय निकालकर यहां पहुंचे और 'श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग पवित्र गदा यात्रा' को रवाना किया।

यह यात्रा देवा माई मंदिर तक जाएगी। जो श्री माता वैष्णो देवी का दूसरा दर्शन माना जाता है। हमारे लिए गर्व की बात है कि 15 साल पहले शुरू की गई यात्रा आज भी कायम है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के संघर्ष को लेकर उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे देश के नागरिक हैं, जो गर्व से कह सकता है कि हम सशक्त हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसी नींव रखी गई है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय सभी ने देखा कि किस प्रकार से हम सभी को सुरक्षित कर सकते हैं। विश्व में संदेश चला गया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो उसको ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। बता दें कि चैत्र नवरात्र के चौथे दिन बड़ी संख्या में भक्त देवी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

शक्तिपीठ मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है और लंबी लाइन में लगकर भक्त मां के दर्शन का सौभाग्य पा रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, नैना देवी मंदिर और हरिद्वार के सुरेश्वरी देवी मंदिर में भक्त लगातार दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। माता वैष्णो देवी मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेरठ से दर्शन करने पहुंची महिला श्रद्धालु ने बताया कि मंदिर में बहुत भीड़ है लेकिन मां के आशीर्वाद के साथ हम कठिन चढ़ाई चढ़ने के लिए तैयार हैं। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि मां ने नवरात्र के समय दर्शन के लिए बुलाया है।

 

Tags: Manoj Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD