Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में राजनाथ सिंह किया स्वागत

कहा-राजनाथ सिंह का आना हमारे लिए गर्व की बात

Rajnath Singh, Pushkar Singh Dhami
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हल्द्वानी , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 15:32 IST

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार, 21 मार्च को हल्द्वानी जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं। देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुके देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है और यहां राजनाथ सिंह जैसे नेता का आना गर्व की बात है।

पंतनगर एयरपोर्ट पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। उन्होंने बुके देकर अभिनंदन किया और इस खास पल की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की। उन्होंने सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को गर्व की बात बताया।

सीएम धामी ने लिखा, "आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत अनेक ऋषि-मुनियों की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भारतीय सशस्त्र सेनाओं को आधुनिक सुदृढ़ता प्रदान करने वाले, मां भारती के उपासक एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।"

उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा आयोजित की गई है। सीएम धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। कुछ देर में राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम समेत अन्य नेता भी पिछले चार साल में सरकार द्वारा किए गए कामों का उल्लेख करेंगे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां से वे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च 2022 को उत्तराखंड की कमान संभाली थी। तब से राज्य में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ, पर्यटन को नई पहचान मिली और स्वरोजगार के अवसर बढ़े, जिससे प्रदेश ने प्रगति के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

 

Tags: Rajnath Singh , Pushkar Singh Dhami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD