Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के मुफ्त सफर पर 2042 करोड़ का बड़ा निवेश—मान सरकार की मजबूत पहल: डॉ. बलजीत कौर

हर महीने 1.20 करोड़ मुफ्त बस सफर—पंजाब की महिलाओं को बड़ी राहत

Dr Baljit Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 16:34 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस और जनहितैषी कदम उठाए जा रहे हैं, जो उनके जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक महिलाओं के मुफ्त बस सफर के लिए लगभग 2042 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

इसमें वर्ष 2022-23 के दौरान 495 करोड़, 2023-24 में 497.50 करोड़, 2024-25 में 450 करोड़ और 2025-26 में 600 करोड़ रुपये शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत हर महीने लगभग 1 करोड़ 20 लाख मुफ्त बस यात्राओं का लाभ पूरे पंजाब की महिलाएं उठा रही हैं, जो इस योजना की लोकप्रियता और प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

सामाजिक सुरक्षा मंत्री ने कहा कि यह सुविधा केवल मुफ्त सफर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के जीवन में स्वतंत्रता और आत्मविश्वास की नई लहर लेकर आई है। अब महिलाएं बिना किसी आर्थिक चिंता के शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना रही हैं, जिससे वे अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही एक प्रगतिशील समाज की आधारशिला है और पंजाब सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी महिलाओं के कल्याण के लिए और अधिक प्रभावशाली एवं जनहितैषी पहलें जारी रहेंगी।

 

Tags: Dr Baljit Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD