Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

98 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कैंसर का कैशलेस इलाज करवाया

पंजाब सरकार की जनहितैषी स्वास्थ्य नीति का प्रत्यक्ष उदाहरण पेश

Mukh Mantri Sehat Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 16:11 IST

गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक को बिना किसी आर्थिक बोझ के समय पर उचित चिकित्सा उपचार मिल सके।इसी क्रम में मोगा जिले की 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुख्तियार कौर ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कैंसर का कैशलेस इलाज करवाकर इस योजना का लाभ प्राप्त किया है। 

वह इस योजना की सबसे अधिक आयु वाली लाभार्थियों में से एक हैं। स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से उनकी कीमोथेरेपी से संबंधित विशेष चिकित्सा पूरी तरह निःशुल्क की गई। जीवन के इस चरण में, जब निरंतर चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता होती है, कैशलेस उपचार की सुविधा ने यह सुनिश्चित किया कि आर्थिक कठिनाइयां उपचार में बाधा न बनें।

उपचार के दौरान कीमोथेरेपी प्रणाली के अंतर्गत आधुनिक दवाओं और सहायक थैरेपी का उपयोग किया गया, जिसके लिए निरंतर निगरानी और समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप आवश्यक होता है। अस्पताल में स्वास्थ्य कार्ड के सत्यापन के बाद बिना किसी देरी के उपचार शुरू कर दिया जाता है, जिससे मरीज को लगातार और व्यवस्थित देखभाल मिलती है।

बुजुर्गों की देखभाल कर रहे परिवारों के लिए बार-बार अस्पताल जाना और महंगा इलाज कराना अक्सर चिंता का विषय बन जाता है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना इस आर्थिक बोझ को कम कर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करती है, जिससे परिवार अपने प्रियजन के स्वास्थ्य और भलाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

इस योजना के बेहतर प्रभावों बाबत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह योजना बुजुर्ग मरीजों को सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सहायता प्रदान कर रही है। उपचार तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और यह योजना परिवारों को निश्चिंत बनाती है।”

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। लाभार्थी राज्य के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार प्राप्त कर सकते हैं। अब तक 9 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं और लाभार्थी 900 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में 2300 से अधिक चिकित्सा पैकेजों के तहत उपचार प्राप्त कर रहे हैं। 

पंजाब सरकार ने निवासियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने स्वास्थ्य कार्ड अवश्य बनवाएं।

 

Tags: Mukh Mantri Sehat Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD