Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

रक्षा मंत्रालय का नया भवन, राजनाथ सिंह ने नवनिर्मित कार्यालय में किया प्रवेश

Rajnath Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 14:45 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने नवनिर्मित आधिकारिक कार्यालय में प्रवेश किया है। यह कार्यालय रक्षा मंत्रालय के नए भवन में है। रक्षा मंत्रालय का यह भवन कर्तव्य भवन-2 में स्थित है। कर्तव्य भवन-2 में बनाया गया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह कार्यालय अत्याधुनिक प्रशासनिक परिसर है। रक्षा मंत्री ने गुरुवार को अपने इस नए कार्यालय में औपचारिक रूप से प्रवेश किया।

इस अवसर को रक्षा मंत्रालय के कार्य संचालन में दक्षता, समन्वय और आधुनिकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह नया कार्यालय स्टेट-ऑफ-द-आर्ट व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। उन्होंने गुरुवार को स्वयं यह जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्रालय के नए भवन, कर्तव्य भवन-2 में स्थित अपने कार्यालय में गुरुवार को प्रवेश किया है।

इस दौरान भवन में प्रवेश करने पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने नए कार्यालय में प्रवेश के बाद कहा, "इस स्टेट-ऑफ-द-आर्ट भवन में रक्षा मंत्रालय नई ऊर्जा और पूरी प्रतिबद्धता के साथ भारत के सुरक्षा चक्र को और अधिक मजबूत करने का काम करता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा कवच और अधिक सुदृढ़ बनेगा, यही हमारा संकल्प है।"

विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे भवन व वातावरण में कार्य करने से मंत्रालय को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रक्षा मंत्रालय इस नए वातावरण में पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने दोहराया कि भारत का रक्षा तंत्र निरंतर सुदृढ़ हो रहा है और इसे और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कर्तव्य भवन-2 को आधुनिक प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इस भवन में उन्नत संचार सुविधाएं, बेहतर कार्यस्थल व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक ढांचा उपलब्ध कराया गया है।

इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, नए भवन में स्थानांतरित होने से विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा, जिससे नीतिगत फैसलों के क्रियान्वयन में गति आएगी। इसके साथ ही, आधुनिक तकनीकी सुविधाएं कार्यकुशलता को बढ़ाने में सहायक होंगी।

इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह बदलाव न केवल भौतिक अवसंरचना के उन्नयन का प्रतीक है, बल्कि कार्य संस्कृति में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कर्तव्य भवन-2 स्थित अपने कार्यालय में प्रवेश से पहले रक्षा मंत्री ने यहां विधिवत रूप से पूजा की। इसके बाद उन्होंने नए कार्यालय में कार्यभार संभाला। यह नया भवन भारत की रक्षा व्यवस्था को अधिक सक्षम, संगठित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने के संकल्प को दर्शाता है।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD