Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वैष्णो देवी में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटरा , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 12:46 IST

जम्मू और कश्मीर के कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शनी ड्योढ़ी तक पहुंच रहे हैं और माता रानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं। पूरा इलाका भक्ति के माहौल में डूबा है। हर तरफ 'जय माता दी' के जयकारे गूंज रहे हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंचे हैं। कोई परिवार के साथ आया है तो कोई दोस्तों के साथ, लेकिन सभी के चेहरे पर एक अलग ही खुशी और उत्साह नजर आ रहा है। एक श्रद्धालु ने बताया कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें नवरात्रि के पहले दिन माता रानी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वह लगभग हर साल यहां आते हैं, लेकिन इस बार पहली बार नवरात्रि में आए हैं। उनके लिए यह अनुभव और भी खास है, क्योंकि इस समय मंदिर की सजावट बहुत सुंदर होती है। उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने नवरात्रि की सजावट नहीं देखी थी। इसलिए इस बार वह इसे देखने के लिए भी काफी उत्साहित हैं।

साथ ही उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि पूरा देश समृद्ध और शक्तिशाली बने। एक अन्य श्रद्धालु ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे पहले कश्मीर घूमने गए थे और वहां से सीधे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंच गए। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले ही दिन माता रानी के दर्शन मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का बहुत खास और यादगार पल है। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्रि में मंदिर की भव्य सजावट देखने लायक होती है और वह इस अनुभव को पूरी तरह महसूस करना चाहते हैं। श्रद्धालु ने देश और दुनिया के लिए शांति की कामना भी की। उनका कहना है कि आज के समय में जिस तरह से दुनिया में तनाव और युद्ध जैसी स्थितियां बनी हुई हैं, ऐसे में माता रानी से यही प्रार्थना है कि सब कुछ शांत हो जाए और हर जगह सुख-शांति बनी रहे।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD