Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संस्थाएं कायम रहती हैं, लेकिन लोगों के चेहरे बदलते रहते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 17:05 IST

राज्यसभा से कई सांसद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन सांसदों व सदन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि समय अपनी गति से चलता रहता है। संस्थाएं कायम रहती हैं, लेकिन लोगों के चेहरे बदलते रहते हैं। जो साथी दोबारा चुनकर आ रहे हैं, उनका स्वागत है और जो यहां से सेवानिवृत्त होकर जा रहे हैं, वे सार्वजनिक जीवन में अपना योगदान आगे भी जारी रखेंगे।

यहां का अनुभव उन्हें भविष्य में और अधिक सार्थक भूमिकाएं निभाने की क्षमता देगा। राज्यसभा में स्वयं मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अपने लंबे संसदीय जीवन में पहली बार इस सदन का सदस्य बना और 16 फरवरी 2022 से नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

अब मेरा पहला कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, लेकिन यहां के अनुभव मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं। उच्च सदन में मेरा अनुभव खट्टा-मीठा रहा है, लेकिन मैं मानता हूं कि इस सदन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए प्रयासों की आवश्यकता है, ताकि यह देश और समाज को बेहतर दिशा दे सके। खड़गे ने इस दौरान राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे अपने कुछ साथियों का विशेष रूप से उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि एचडी देवगौड़ा, जो देश के प्रधानमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे, उनके साथ मेरा लंबे समय का संबंध रहा है। शरद पवार एक राष्ट्रीय नेता हैं, और खुशी है कि वे आगे भी सदन का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, तिरुचि शिवा संसदीय कार्यवाही के गहन जानकार हैं, और आने वाले वर्षों में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

रामदास आठवले अपनी अनूठी काव्य शैली में अपनी बात रखते हैं और सदन में एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का भी जिक्र किया। खड़गे ने कहा कि दिग्विजय सिंह का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में बड़ा योगदान रहा है। राज्यसभा में रहते हुए उन्होंने संसदीय समितियों में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।

केटीएस तुलसी ने नागरिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मुद्दों पर अपने विचारों से सदन को समृद्ध किया है। शक्ति सिंह गोहिल, नीरज डांगी, रजनी पाटिल, फौजिया खान, प्रियंका चतुर्वेदी और साकेत गोखले जैसे साथियों ने भी विभिन्न विषयों पर गंभीरता से अपनी बात रखी और सदन की गरिमा बढ़ाई। खड़गे ने कहा कि उपसभापति हरिवंश अपने शालीन और संतुलित व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

राजनीति या सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होते। देश सेवा का जज्बा न तो थकता है और न ही समाप्त होता है। इस सदन में विभिन्न राज्यों और विचारधाराओं से आए सदस्यों के विचार सुनने को मिलते हैं, जो सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। मैंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में हमेशा यह कोशिश की है कि नियमित रूप से सदन में उपस्थित रहूं, चर्चाओं में भाग लूं, और नई बातें सीखता रहूं।

ज्ञान कभी पूर्ण नहीं होता, वह निरंतर पढ़ने, सुनने और सीखने से बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मैं यह भी कहना चाहूंगा कि सांसदों को अधिक समय मिलना चाहिए ताकि गरीबों, कमजोर वर्गों, किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सके। कई बार जब हम ये मुद्दे उठाते हैं, तो उन्हें आलोचना समझ लिया जाता है, जबकि सरकार को जनता की चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

सीमित समय में भी सांसद अपनी महत्वपूर्ण बातें रखते हैं, इसलिए आवश्यक है कि उन्हें पूरा अवसर मिले, ताकि यह सदन अपनी गरिमा और प्रभावशीलता को और बढ़ा सके। खड़गे ने सेवानिवृत्त होने वाले सांसदों के लिए एक शेर पढ़ा, ‘विदाई तो है दस्तूर जमाने का पुराना, पर जहां भी जाना, अपनी छाप कुछ ऐसे छोड़ जाना, कि हर कोई गुनगुनाए तुम्हारे ही तराना।’ उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर, भाईचारे की भावना के साथ, देशहित में कार्य करते रहेंगे।

 

Tags: Mallikarjun Kharge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD