Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मां चीची देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र की रौनक, पुजारी ने बताया घटस्थापना का विशेष मुहूर्त

Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सांबा , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 16:55 IST

19 मार्च से मां भगवती के चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं, और ऐसे में देशभर के मंदिरों में साज-सजावट का काम शुरू हो चुका है। सांबा के मां चीची देवी मंदिर में नवरात्र की अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है और अभी से भक्त मां के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर के मुख्य पुजारी ने घटस्थापना को अहम जानकारी भी दी है।

सांबा के मां चीची देवी मंदिर को फूलों से सजाना शुरू कर दिया है और भक्तों के दर्शन को सुलभ बनाने के लिए तैयारी भी की जा रही है। इसी बीच मंदिर के पुजारी बंसी लाल ने आईएएनएस से कहा, "गुरुवार, 19 मार्च से शुरू हो रहे आगामी नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि गुरुवार, 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 40 मिनट के बाद शुभ मुहूर्त शुरू होता है।

कई लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है कि मां का पूजन कब करें। ऐसे में सवेरे सुबह 6 बजकर 40 के बाद मां भगवती की पूजा कर सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "चीची देवी मंदिर में मंदिर की कमेटी ने मंदिर की साज-सजावट का काम बहुत अच्छे से किया है। मेरी सभी से विनती है कि चैत्र नवरात्र में मां की विशेष कृपा पाने के लिए चीची मंदिर में दर्शन के लिए जरूर आए।

भक्त अगर मां के नौ दिन उनकी आराधना करते हैं, तो मन मांगी मुराद पूरी होगी।" बता दें कि जम्मू-कश्मीर के सांबा में मां भगवती का चीची देवी मंदिर है। यह मंदिर बहुत पुराना और चमत्कारों से भरा है। माना जाता है कि इस मंदिर में मां सती की सबसे छोटी उंगली गिरी थी, जिसके बाद इस दिव्य और शक्तिशाली मंदिर की स्थापना हुई।

छोटी उंगली गिरने की वजह से मंदिर का नाम चीची मंदिर रखा गया। यहां चैत्र और शारदीय दोनों नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। सांबा में पड़ने की वजह से दीदी मंदिर को मां वैष्णो देवी मंदिर से भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि इसी स्थान पर माता वैष्णो ने त्रिकुट पर्वत पर स्थान लेने से पहले समय बिताया था। इसलिए इसे वैष्णो देवी का पहले दर्शन भी कहा जाता है।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD