हरियाणा सरकार ने नगर पालिका जुलाना के चेयरमैन के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई की है। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने सदन में बताया कि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल द्वारा संजय कुमार के खिलाफ 16 अगस्त 2025 को एफआईआर दर्ज की हुई है।
सरकार ने उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए संजय कुमार को उसी दिन से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है ऐसी स्थिति में इस स्तर पर संपूर्ण नगर पालिका को भंग किया जाना औचित्यपूर्ण नहीं है।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।