हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने सदन में बताया कि बल्लभगढ़ के तिगांव रोड पर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास की जमीन शामलात देह भूमि है। 18.01.2005 के आदेश के अनुसार यह जमीन नगर निगम फरीदाबाद के अधीन है।
श्री विपुल गोयल आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार भी जमीन नगर निगम के कब्जे में है लेकिन इस जमीन के कुछ हिस्सों पर कोर्ट केस चल रहे है। 2002 में हाई कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।
कुछ लोगों द्वारा एक कनाल जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इससे जुड़े कई केस अभी भी कोर्ट में लंबित है। जब तक इन मामलों का फैसला नहीं आता नगर निगम पूरी तरह से नियंत्रण नहीं ले सकता।