Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा लोक निर्माण विभाग की बनाई जा रही सड़कों की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक

Harbhajan Singh ETO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 12:48 IST

पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य में बनाई जा रही सड़कों की प्रगति की समीक्षा के लिए कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण से संबंधित निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में प्राप्त किया जाए।

 उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कार्य तेज गति से शुरू हो चुका है और विभाग द्वारा प्रतिदिन 60 किलोमीटर से अधिक सड़कों का नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में हॉट मिक्स प्लांट्स ने अपनी पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रतिदिन 100 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि पंजाब सरकार ने 30 जून 2026 तक राज्य की लगभग 20,500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण बिटुमेन की कुछ कमी उत्पन्न हो रही है, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

उन्होंने इस संबंध में बिटुमेन सप्लायर कंपनियों के साथ उच्च स्तर पर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अंत में, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वित्तीय और कार्य संबंधी लक्ष्यों को हर स्थिति में पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को बेहतर सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराया जा सके।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD