Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शहनाज गिल का नया पार्टी सॉन्ग रिलीज, बीट सुनते ही झूमने लगेंगे लोग

Shehnaaz Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 13:45 IST

संगीत की दुनिया में ऐसे गाने अक्सर दर्शकों के बीच खास जगह बना लेते हैं, जिनमें मस्ती और एनर्जी का अनोखा मेल होता है। खासकर जब कोई लोकप्रिय चेहरा किसी नए अंदाज में सामने आता है तो फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही गाना चर्चा में है, जिसमें स्टाइल, ग्लैमर और पार्टी वाला माहौल देखने को मिल रहा है।

अभिनेत्री शहनाज गिल अपने नए गाने 'बंजे दारू' के साथ दर्शकों के बीच आई हैं, जिसने रिलीज होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 'बंजे दारू' गाने को हम्बल म्यूजिक नामक यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार गिप्पी ग्रेवाल ने इसे प्रस्तुत किया है। इस गाने को खुद शहनाज गिल ने गाया है, जबकि इसका संगीत ब्लैक वायरस ने तैयार किया है।

वहीं इसके बोल कप्तान ने लिखे हैं। गाने की धुन आसान और आकर्षक है, जिसे सुनते ही लोग झूमने लगते हैं। यही वजह है कि यह गाना लोगों के पसंदीदा ट्रैक्स में शामिल हो गया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में शहनाज गिल का अंदाज काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आता है। वीडियो में वह आकर्षक लुक में दिखाई देती हैं।

इस गाने को लेकर शहनाज गिल ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा, ''मैं चाहती थी कि यह गाना ऐसा हो जिसे सुनने के लिए किसी खास मौके की जरूरत न पड़े। कई बार लोगों को सिर्फ अच्छा संगीत, अच्छी ऊर्जा और थोड़ी सी मस्ती ही काफी होती है। यह गाना उसी भावना को दर्शाता है, जिसमें लोग बिना किसी कारण के भी खुश हो सकते हैं, नाच सकते हैं और जिंदगी के पलों का आनंद ले सकते हैं। 

यह ट्रैक आत्मविश्वास और आजादी के उस एहसास को दिखाता है, जब इंसान बिना ज्यादा सोचे बस पल को जीना चाहता है।'' शहनाज ने बताया कि इस गाने पर काम करना उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा, ''गिप्पी ग्रेवाल और पूरी टीम के साथ काम करते समय माहौल बहुत हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरा हुआ था। गाने की शूटिंग के दौरान मुझे काफी मजा आया और मैं चाहती हूं कि जब लोग इस गाने को सुनें तो उन्हें भी वही खुशी और उत्साह महसूस हो।''

 

Tags: Shehnaaz Gill , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Banje Dar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD