Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम तहत जालंधर प्रशासन की अनोखी पहल

विरसा विहार में संगीत और डांस क्लासेस शुरू, डिप्टी कमिश्नर ने किया उद्घाटन

Himanshu Aggarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 11:08 IST

पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के अंतर्गत युवाओ को रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल करते हुए स्थानीय विरसा विहार में संगीत और डांस क्लासेस की शुरुआत कर दी है। इन क्लासेस का उद्घाटन आज डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने किया।

डिप्टी कमिश्नर ने संगीतशाला और नाट्यशाला का उद्घाटन करने के बाद संबोधन करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है। उन्होंने कहा कि नौजवानों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने के लिए यह प्रयास किया गया है। 

उन्होंने कहा कि नौजवानों को पढ़ाई के साथ-साथ कलात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समय की जरूरत है। इस मौके पर उनके साथ सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर भी मौजूद थे। डा.अग्रवाल ने नौजवानों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान वाली पंजाब सरकार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन नौजवानों के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में प्रशासन जिले के नौजवानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। 

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नौजवानों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद के लिए जहां मुफ्त कोचिंग क्लासेस चलाई जा रही है, वही चेतना प्रोजेक्ट के तहत लाइफ सेविंग स्किल्स और स्व-रक्षा संबंधी ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है। इसके अलावा नौजवानों को नशों से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करने के लिए जालंधर प्रीमियर लीग के तहत विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए हैं। 

नौजवानों को किताबों से जोड़ने के लिए 6 पब्लिक लाइब्रेरी तैयार की गई हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर कला और संस्कृति का केंद्र रहा है और इसे और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने जिले के नौजवानों को संगीत और डांस क्लासेस में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा विरसा विहार में डांस और संगीत क्लासों में पेंटिंग्स बनाने वाली हंस राज महिला महाविद्यालय की विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में प्रस्तुतियों के लिए दोआबा कॉलेज और एच.एम.वी. की विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इन क्लासेस के लिए नियमित रूप से अनुभवी और विशेषज्ञ इंस्ट्रक्टर नियुक्त किए गए है, ताकि छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग प्रदान की जा सके। क्लासेस दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक लगाई जाएंगी, जिनमें भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, गिद्धा, भांगड़ा आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सेक्रेटरी सुरजीत लाल, विरसा विहार की कार्यकारी समिति के सेक्रेटरी गुरमीत सिंह, वाइस प्रेजीडेंट संगत राम के अलावा रमेश मोदीगिल, डा. मोहन महिमी, जसविंदर सिंह कोहली, मनजीत और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD