Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एल पी जी किल्लत पर प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री की चुप्पी क्यों? — दिनेश बस्सी

सप्लाई प्रभावित होने से आम लोग, ढाबा व रेस्तरां संचालक परेशान; केंद्र सरकार तुरंत करे ठोस कदम

Dinesh Bassi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 17:05 IST

देश के विभिन्न हिस्सों में एल पी जी गैस की कथित किल्लत को लेकर अमृतसर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों, ढाबा और रेस्तरां संचालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बस्सी ने कहा कि रसोई गैस हर घर की मूलभूत आवश्यकता है और इसकी कमी सीधे तौर पर करोड़ों परिवारों के दैनिक जीवन को प्रभावित करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि देश में LPG की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रह सके।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। बस्सी के अनुसार हाल के दिनों में कई राज्यों से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं, जिसका असर होटल, रेस्तरां और अन्य छोटे व्यवसायों पर भी पड़ रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से यह भी मांग की कि एल पी जी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और गैस की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत देना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में जल्द प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

 

Tags: Dinesh Bassi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD