Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को उचित स्थान देना और जमीनी प्रतिभा को मजबूत करना जरूरी : रक्षा खडसे

Raksha Nikhil Khadse
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 13:06 IST

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री रक्षा खडसे का कहना है कि खेल पत्रकारिता वो आवाज है, जो खेलों को कहानियों में तब्दील करती है। रक्षा खडसे ने कहा कि क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को उचित स्थान देना भी बेहद जरूरी है। दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीएसजेए) की मेजबानी में आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।  

रक्षा खडसे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "खेल पत्रकारिता वह आवाज है जो खेलों को कहानियों में, खिलाड़ियों को आइकॉन में और खेल को राष्ट्रीय गौरव की एक शक्ति में बदल देती है। मुझे एसजेएफआई कन्वेंशन 2026 को संबोधित करने का सौभाग्य मिला। यह खेल मीडिया जगत का एक ऐतिहासिक जमावड़ा था जो 23 साल बाद आयोजित किया गया।

मेरे साथ हरि रंजन राव, सचिव (खेल) और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सरजू चक्रवर्ती, अध्यक्ष और रमेश वी, सचिव स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया भी मौजूद रहे।" उन्होंने आगे लिखा, "अपने संबोधन के दौरान, मैंने क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को उचित स्थान देने, सरकारी पहलों को उजागर करने, खेल पर्यटन को बढ़ावा देने और खेल विज्ञान जैसे उभरते क्षेत्रों में करियर के रास्ते खोलने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मैंने इस बात पर भी जोर दिया कि पत्रकारिता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सामाजिक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है और खेल मीडिया वैश्विक स्तर पर भारत की 'सॉफ्ट पावर' को प्रदर्शित करने में अहम भूमिका निभाता है। खेल पत्रकारिता में लैंगिक अंतर एक और अहम मुद्दा था जिसे मैंने उठाया और इस क्षेत्र में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी का आग्रह किया।

मैं खेल पत्रकारों के अटूट समर्थन की तहे दिल से सराहना करती हूं, जिनका समर्पण खेल जगत के पूरे सिस्टम को मजबूत बनाता है।"कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सम्मेलन से जुड़े मुख्य अतिथियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। डीएसजेए के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने रक्षा खडसे को सम्मानित किया, जबकि डीएसजेए के सचिव सबी हुसैन ने हरि रंजन राव को सम्मानित किया। 

इसके बाद खडसे ने एसजेएफआई के अध्यक्ष और सचिव को सम्मानित किया। वहीं, उन्होंने एसजेएफआई के नेतृत्व के साथ मिलकर देशभर से आए संबद्ध खेल पत्रकार संघों के राज्य अध्यक्षों और सचिवों को भी सम्मानित किया। शाम का मुख्य आकर्षण जेके बोस इंटर-जोनल टी20 क्रिकेट ट्रॉफी और एसी बाली टेबल टेनिस ट्रॉफी का अनावरण रहा। 

इसके साथ ही सम्मेलन के खेल प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत भी हो गई। इसी मौके पर जेके बोस इंटर-जोनल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें दो मुकाबले तय हुए साउथ बनाम ईस्ट और वेस्ट बनाम नॉर्थ।

 

Tags: Raksha Nikhil Khadse , Raksha Khadse , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD