Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट: यूके की फर्म “3 एसोसिएट्स” की ओर से पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश

उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की लगातार पहुंच और निवेशक-अनुकूल सुधारों से पंजाब के प्रति विश्व स्तर पर बढ़ा भरोसा

Harjot Singh Bains
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 10:24 IST

पंजाब में निवेश के लिए बने प्रो-इंडस्ट्री माहौल पर विश्व स्तर पर बढ़ते भरोसे को और मजबूत करते हुए यू.के. आधारित कंपनी “3 एसोसिएट्स” ने प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट के तहत राज्य में 1,407 करोड़ रुपए के बड़े निवेश की घोषणा की है।यह बड़ा निवेश घोषणा पंजाब के उद्योग और व्यापार मंत्री श्री संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में की गई लगातार निवेशक संपर्क अभियानों और नीतिगत सुधारों का नतीजा है, जिन्होंने पंजाब को निवेश के लिए एक पसंदीदा मंजिल के रूप में उभारा है।

इस निवेश की घोषणा “3 एसोसिएट्स” के सीईओ श्री जसदेव सग्गर द्वारा प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में आयोजित एक उच्च स्तरीय सत्र "अनलॉकिंग ऑपर्च्युनिटीज अंडर सी.ई.टी.ए.: स्ट्रेंथनिंग यूके-पंजाब ट्रेड इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप्स" के दौरान की गई। इस मौके उद्योग मंत्री श्री संजीव अरोड़ा और शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद थे।

प्रस्तावित प्रोजेक्ट, जिसकी अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (जीडीवी) 4,700 करोड़ रुपए है, से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है और इससे ज्ञान-आधारित तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में पंजाब का नेतृत्व और मजबूत होगा।इस मौके पर बोलते हुए उद्योग मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने “3 एसोसिएट्स” की लीडरशिप का धन्यवाद किया कि उन्होंने पंजाब पर भरोसा जताया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार निवेशकों को हर तरह की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रो-एक्टिव गवर्नेंस, नीतिगत स्थिरता तथा निवेशक सहायता प्रणालियों के माध्यम से निवेश को उत्साहित किया जा रहा है।श्री अरोड़ा ने बताया कि प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट कई महीनों से चल रही विश्व स्तरीय पहुंच अभियानों, औद्योगिक नेताओं से रणनीतिक मुलाकातों और निवेश इरादों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए किए लगातार प्रयासों का नतीजा है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब की प्रगतिशील उद्योग नीतियां, कारोबार करने की प्रक्रिया में सुधार, मजबूत बुनियादी ढांचा और हुनरमंद मानव संसाधन राज्य में औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने भी उद्योग मंत्री द्वारा पिछले कई महीनों में ऐतिहासिक निवेश खींचने के लिए की गई लगातार कोशिशों की सराहना की और कहा कि इससे पंजाब की अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक नया दृष्टिकोण सामने आ रहा है।

उन्होंने खाद्य प्रोसेसिंग और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग की बड़ी संभावनाओं पर जोर देते हुए यूके की आधुनिक शिक्षा संस्थाओं जैसे कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड के साथ अकादमिक साझेदारी बनाने की पेशकश की।पंजाब की खासियतों के बारे में बात करते हुए श्री जसदेव सग्गर ने कहा कि राज्य की युवा और गतिशील आबादी, मजबूत संस्थागत ढांचा और प्रगतिशील नीतिगत माहौल कंपनी के पंजाब में निवेश करने के फैसले के लिए महत्वपूर्ण कारक रहे हैं। 

उन्होंने पंजाब को लंबे समय के विकास और नवीनता-आधारित तरक्की के लिए एक उम्मीदभरी मंजिल करार दिया।अतिरिक्त मुख्य सचिव (तकनीकी शिक्षा) श्री तेजवीर सिंह ने राज्य की प्रगतिशील सोच वाली उद्योग नीति और मोहाली सहित आसपास के क्षेत्रों में उच्च शिक्षा संस्थाओं, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और ज्ञान-आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए मौजूद रणनीतिक फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यूके की डिप्टी हाई कमिश्नर मिस अल्बा समेरिग्लियो ने कहा कि पंजाब–यूके भागीदारी साझी महत्वाकांक्षाओं और आपसी भरोसे पर आधारित लंबे समय की यात्रा है। उन्होंने बताया कि भारत–यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे और निवेश तथा सहयोग के लिए नए मौके खुलेंगे।

यूके के डिपार्टमेंट फॉर बिजनेस एंड ट्रेड से श्री हरजिंदर कंग ने हितधारकों को भारत और यूके के बीच साझी खुशहाली के लिए उभर रहे मौकों का लाभ लेने की अपील की। पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की वाइस-चेयरपर्सन मिस सीमा बंसल भी इस सत्र के दौरान मौजूद थी।यह ताजा निवेश घोषणा उद्योग मंत्री श्री संजीव अरोड़ा के लगातार प्रयासों से हासिल की गई बड़ी औद्योगिक वचनबद्धताओं की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट को राज्य की आर्थिक तब्दीली की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बनाने की दिशा में मजबूती मिल रही है।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harjot Singh Bains , Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD