Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

दिल्ली में ड्रेनों की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

Rekha Gupta
Rekha Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 16:21 IST

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए ड्रेनों की सफाई का काम मिशन मोड में चल रहा है। शुक्रवार को बडुसराय पुल और पंखा रोड ड्रेन में नई पानी और जमीन दोनों पर चलने वाली खुदाई मशीन (लॉन्ग और शॉर्ट बूम) का इस्तेमाल शुरू किया गया। आधुनिक तकनीक से लैस ये मशीनें ड्रेनों और जलाशयों में जमा सिल्ट, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाने में सक्षम हैं, जिससे सफाई का काम पहले से अधिक तेज और प्रभावी तरीके से हो सकेगा।

इससे पानी का बहाव बेहतर बनेगा, ड्रेनों की सफाई तेज होगी और जलभराव की समस्या को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी। आसपास के इलाकों को भी राहत मिलेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में पंखा रोड ड्रेन पर डिसिल्टिंग के लिए मशीन का जलावतरण किया गया। इन आधुनिक मशीनों से पंखा रोड के नालों की सफाई का काम शीघ्र व बेहतर तरीके से हो सकेगा।

साथ ही इस प्रणाली से दिल्ली के जल निकासी तंत्र को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री और जनकपुरी के विधायक आशीष सूद ने कहा कि स्वच्छ और जलभराव-मुक्त दिल्ली के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया एक प्रमुख वादा पंखा रोड का सौंदर्यीकरण, उसे स्वच्छ और कूड़ा-मुक्त बनाना तथा पंखा रोड ड्रेन की वर्षों से लंबित सफाई कराना था।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस ड्रेन की सफाई नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय निवासियों को जलभराव और दुर्गंध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद से ही इस वादे को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। ड्रेन की नई दीवारों का निर्माण कराया गया है और पहले 100 दिनों के भीतर ड्रेन की प्रारंभिक सफाई तथा एक हिस्से का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा किया गया।

आशीष सूद ने कहा कि अब ड्रेन के अंदर व्यापक ड्रेजिंग और सफाई का कार्य एमवीपीएस मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे नाले की गहराई बढ़ाई जा रही है और उसके अंदरूनी हिस्से का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही सर्विस लेन पर साफ-सफाई कर उसे सुंदर हैंगिंग गार्डन और आधुनिक रोशनी से सजाने का कार्य भी किया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिमी दिल्ली की जनता से किया गया यह महत्वपूर्ण चुनावी वादा बहुत जल्द पूरा होने जा रहा है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Ashish Sood , Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD