Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विश्व कप ट्रॉफी हर भारतीय की, यह सबके समर्थन और आशीर्वाद संभव हुआ : सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026
Suryakumar Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 15:23 IST

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने देश भर के फैंस का शुक्रिया अदा किया है। भारतीय कप्तान ने खिताब उन फैंस को डेडिकेट किया जो पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ खड़े रहे। सूर्यकुमार यादव ने एक भावनात्मक संदेश में कहा, फैंस का अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। टीम की सफलता उनकी प्रार्थनाओं और हौसला बढ़ाने के बिना मुमकिन नहीं होती। 

बीसीसीआई द्वारा शुक्रवार को जारी एक वीडियो में सूर्यकुमार ने कहा, "प्रिय टीम इंडिया फैंस, सबसे पहले, दिल से शुक्रिया। हम आपके सपोर्ट और आशीर्वाद की वजह से हैं। यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पूरे भारत की है।" कप्तान ने इस बात पर जोर दिया कि यह जीत सिर्फ टीम की कामयाबी नहीं थी, बल्कि देश भर के क्रिकेट प्रेमियों का एक साझा सपना था।

जब हम जीतते हैं, तो यह सिर्फ हमारी जीत नहीं होती। यह उन बच्चों का सपना होता है जो बल्ले और गेंद के साथ बड़े होते हैं और देश के लिए खेलने का सपना देखते हैं। यह उन फैंस के लिए है जो स्टेडियम भर देते हैं और उन्हें घर जैसा महसूस कराते हैं। उन लाखों लोगों के लिए जो अपने घरों से हमें सपोर्ट करते हैं। सूर्यकुमार ने कहा, "आपकी प्रार्थना और बिना शर्त प्यार हमें ताकत देते हैं। 

आप सभी का शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द काफी नहीं हैं। भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है। यह एक इमोशन है। यह जीत आप सभी के लिए है।" भारत ने 8 मार्च को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। इस जीत से भारत तीन टी20 विश्व कप खिताब, लगातार दो बार टी20 विश्व कप और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD