Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया

 

‘टटीरी’ का क्रेज, हरियाणवी कलाकारों ने अपने अंदाज में जारी किया गाना

Music
Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 12:15 IST

भारतीय प्रसिद्ध सिंगर, रैपर और संगीत निर्माता बादशाह इन दिनों अपने हरियाणवी गाने 'टटीरी' के चलते विवादों में बने हुए हैं। 1 मार्च को यूट्यूब पर जारी हुई इस गाने के बोल और वीडियो को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बादशाह ने सॉन्ग को यूट्यूब से हटा दिया। इसी बीच हरियाणवी कलाकारों ने अपने अंदाज में 'टटीरी' गाने को एक नए वर्जन में जारी किया है।

गुरुवार को 'हरियाणवी स्टार रिकॉर्ड्स' नामक यूट्यूब चैनल पर 'टटीरी' (म्हारे री मंदेरे पे बोली हे टटीरी) म्यूजिक वीडियो को रिलीज किया गया। गाने में मुख्य रूप से गुरप्रीत कौर और दीपक रेढू दिखाई दे रहे हैं, जिनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ सॉन्ग में लकी प्रजापति की डांस टीम दिखाई दे रही है।

'टटीरी' में हरियाणवी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए, वहां की भाषा, ट्रैक्टर, खेत-खलियान और डांस के दृश्य को दिखाया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एल्बम पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट्स के माध्यम से लगातार वीडियो पर अपना प्यार लुटाने के साथ अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सॉन्ग के कमेंट्स में यूजर लिखते हैं, "अगर बादशाह इस सॉन्ग को नहीं करता तो इसको कोई नहीं सुनता। सारी टीम ने बहुत अच्छा काम कर रखा है, बहुत ही प्यारा गाना है, सभी साथी करो स्पॉट। वाह, बहुत सुंदर गाना है, बादशाह के मुंह पर चपड़ मारी है गुरप्रीत ने।" वहीं, कुछ यूजर लिखते हैं, "ये सिर्फ गाना नहीं, तमाचा है बादशाह के मुंह पर।

ये है असली गाना। बादशाह ने तो नाश कर दिया था।" इसी प्रकार, सॉन्ग पर कमेंट्स का सिलसिला लगातार जारी है। फैंस को हरियाणवी संस्कृति को ध्यान में रखकर जारी किया गया यह गाना काफी पसंद आ रहा है। 'टटीरी' म्यूजिक वीडियो में अपनी दमदार आवाज मोहिनी पटेल ने दी है। गीतकार अनिल डोबेटा हैं और म्यूजिक अभि सैनी ने दिया है। इसी के साथ एल्बम के डीओपी/संपादन व निर्देशक जीत मोर हैं।

 

Tags: Haryanvi , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD