Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री 13 मार्च को पंचकूला में वसंत उत्सव-2026 का करेंगे शुभारंभ

पीएमडीए के सीईओ के.मकरंद पांडुरंग ने तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 16:26 IST

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री  के. मकरंद पांडुरंग ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क में 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले वसंत उत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

इस दौरान उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे। सीईओ श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 13 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में वसंत उत्सव-2026 का शुभारंभ करेंगे, जबकि 15 मार्च को समापन समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि तीनों दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उत्सव का सफल आयोजन किया जाए। पीएमडीए की ओर से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस तीन दिवसीय उत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सीईओ श्री के. मकरंद पांडुरंग ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम को कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को उत्सव के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया। जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग और नगर निगम पंचकूला को पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।  

उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं, फूड स्टॉल्स पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रहेगी।

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने जिला सचिवालय के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन के सहयोग से वसंत उत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा और इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का होगा आयोजन

बैठक में बताया गया कि वसंत उत्सव-2026 के दौरान कई आकर्षक प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 13 मार्च को रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग, टेक्सटाइल कार्टोग्राफी, टैटू पेंटिंग और एनवायरमेंटल क्विज, 14 मार्च को मेहंदी प्रतियोगिता, मोनो एक्टिंग, हास्य कवि सम्मेलन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और डुएट डांस प्रतियोगिता और 15 मार्च को बेबी शो, फैशन शो, पॉट पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो सिंगिंग और फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तीनों दिन  सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

वसंत उत्सव 2026 -वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक

वसंत उत्सव 2026, वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलात्मक प्रस्तुतियाँ, फूलों की सजावट, विरासत से जुड़ी शामें, शिल्प प्रदर्शनियाँ, पाककला के अनुभव और सामुदायिक समारोह का जीवंत संगम देखने को मिलता है। यह उत्सव हरियाणा की समृद्ध परंपराओं, विकसित होती सांस्कृतिक भावना और वसंत के उल्लास को दर्शाने के लिए आयोजित किया जाता है

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार, पीएमडीए के मुख्य अभियंता श्री राजीव शर्मा, एक्सईएन (हॉर्टिकल्चर), श्रीमती निधि भारद्वाज, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: KM Pandurang , Director General of Mining and Geology Department Haryana , Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD