Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

सुखपाल सिंह खैहरा की महिलाओं के खिलाफ टिप्पणियां शर्मनाक और अस्वीकार्य: डॉ. बलजीत कौर

मान सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक गरिमा के लिए 1500 रुपये प्रति माह देने का ऐतिहासिक फैसला

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Vidhan Sabha
Dr Baljit Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 17:45 IST

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किया गया बजट महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है। कैबिनेट मंत्री ने खैहरा की टिप्पणियों पर हैरानी जताते हुए कहा कि इस तरह महिलाओं की गरिमा और क्षमता पर सवाल उठाना अत्यंत दुखद है। 

उन्होंने पूछा कि क्या गरीब घरों की महिलाएं या सरकार की इस पहल पर खुशी मनाने वाली महिलाएं सूरमे जन्म देने के योग्य नहीं हैं? उन्होंने कहा, “पंजाब के सूरमे केवल अमीर घरों में ही नहीं जन्मे। बहुत से सूरमे उन माताओं ने जन्मे हैं जिन्होंने गरीबी और कठिन परिस्थितियों में रहते हुए अपने बच्चों का पालन-पोषण किया और पंजाब को महान नायक दिए।”

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल महिलाओं का अपमान हैं, बल्कि पंजाब के उन सूरमों की विरासत पर भी सवाल खड़ा करती हैं जो साधारण परिवारों में जन्मे। कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए मंत्री ने कहा कि वे इतिहास के दर्दनाक पन्नों को भी याद कर लें, जैसे 1984 के सिख विरोधी दंगे, जब पंजाब के कई सूरमे इस हिंसा का शिकार बने थे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे बयान देने से पहले आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा महिलाओं के हित में बनी योजनाओं का सम्मान किया है। चाहे महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना हो या अन्य कल्याणकारी योजनाएं, किसी भी सरकार द्वारा शुरू की गई महिला हितैषी योजना का कभी विरोध नहीं किया गया और न ही उसे बंद करने की बात कही गई।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि विपक्ष मान सरकार की जन-पक्षीय नीतियों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है और अब सरकार को घेरने के बजाय महिलाओं को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि केवल विधानसभा में बैठी महिलाएं ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की महिलाएं इस तरह की टिप्पणियों का कड़ा विरोध कर रही हैं। 

डॉ. बलजीत कौर ने चेतावनी दी कि जब तक महिलाओं के खिलाफ ऐसे बयान देने वालों को जवाबदेह नहीं बनाया जाता, महिलाओं की आवाज लगातार उठती रहेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपील की कि अपने नेता के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करे और पंजाब की महिलाओं से माफी मांगे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD