Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज, दर्शकों को आई पुराने 'फनी दिलजीत' की याद

Diljit Dosanjh, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Dealer, Dealer Song
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 15:19 IST

पंजाबी गानों और अपने मस्ती भरे अंदाज से फैंस को डांस करने पर मजबूर कर देने वाले पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर रिलीज के साथ ही गाने को धमाकेदार रिस्पांस मिल रहा है क्योंकि गाने में दिलजीत का चुलबुला और धमाकेदार रैपर स्टाइल फैंस को देखने को मिल रहा है।

ऑरा नॉर्थ अमेरिका टूर के बीच सिंगर ने फैंस को खुश होने का एक और मौका दे दिया है। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज हो गया है। दो दिन पहले ही सिंगर ने गाने का टीजर शेयर किया था और आज पूरा गाना उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है।

गाने में सिंगर का स्टाइल देखकर फैंस को पुराने 'पंचतारा होटल' वाले दिलजीत की याद आ गई है क्योंकि गाने में सिंगर की एनर्जी का लेवल काफी हाई है। बीते काफी समय से सिंगर चर्चित गाने गा रहे थे लेकिन डीलर गाने में अभिनेता का 'फनी मूमेंट' दोबारा देखने को मिला है। डीलर के गीतकार विर्क अंदाज हैं, जबकि गाने को दिलजीत ने अपनी आवाज दी है। 

गाने में म्यूजिक 'द फ्यूचर' ने दिया है। गाने को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि फिलहाल सिंगर ऑरा नॉर्थ अमेरिका टूर पर हैं। फैंस की बढ़ती मांग को देखते हुए सिंगर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 25 मई और चेज़ सेंटर में 21 जून को दो अतिरिक्त शो बढ़ा दिए हैं, जिसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच यह भी कहा जा रहा है कि सिंगर ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा के इंडिया टूर का हिस्सा भी बन सकते हैं। 

खबरें हैं कि शकीरा और दिलजीत दोनों ही अप्रैल में होने वाले शो में एक साथ स्टेज शेयर करने वाले हैं। हालांकि अभी तक सिंगर या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन खबर से उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। शकीरा के शो दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर होने वाले हैं।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Dealer , Dealer Song

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD