Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया

 

अमित सैनी रोहतकिया और पीहू यादव का नया गाना ‘बहू भतेरी’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

Amit Saini Rohtakiya
Amit Saini Rohtakiya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 12:37 IST

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के एक जाने-माने लोकप्रिय गायक, गीतकार और संगीतकार अमित सैनी रोहतकिया का नया गाना ‘बहू भतेरी’ मंगलवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ।  अमित सैनी रोहतकिया ने अपने नए गाने को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रमोट किया है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बहू भतेरी’ सॉन्ग के एक क्लिप को फैंस के साथ शेयर किया है, जहां उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'देसी अंदाज चरम पर! 'बहू भतेरी'- अब उपलब्ध!

''बहू भतेरी' म्यूजिक वीडियो में अमित सैनी रोहतकिया के साथ पीहू यादव नजर आ रही हैं, जो कि एक सोशल मीडिया स्टार, डांसर, और यूट्यूबर हैं। पीहू मुख्य रूप से हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं। वह अपनी स्क्रीन प्रजेंस, खूबसूरती के साथ जबरदस्त डांस मूव्स के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।‘बहू भतेरी’ गाने में अमित और पीहू की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। 

फैंस को पीहू के लुक के साथ उनका दमदार डांस काफी पसंद आ रहा है। गाने के बोल बिल्कुल देसी और ठेठ हरियाणवी हैं, जो मंगलवार को जी म्यूजिक हरियाणा नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।गाने पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, लोग कमेंट्स के माध्यम से लगातार सॉन्ग पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

'बहू भतेरी' को अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी दमदार आवाज दी है, जो कि म्यूजिक के कंपोजर भी हैं। वहीं, म्यूजिक के गीतकार सुमित बालम्बिया हैं। बता दें कि अमित सैनी रोहतकिया हरियाणवी इंडस्ट्री के एक प्रमुख और लोकप्रिय सिंगर हैं, जो कि अपनी अनूठी आवाज और दमदार गानों के लिए जाने जाते हैं।

 वहीं, पीहू यादव एक हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री हैं, जो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। दोनों ही कलाकार एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। फैंस को इनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। लोगों को 'बहू भतेरी' म्यूजिक वीडियो में इनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

 

Tags: Haryanvi , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD