Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

विधानसभा द्वारा महिलाओं, विशेषकर दलित महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Anmol Gagan Mann, Harpal Singh Cheema, Harbhajan Singh ETO, Tarunpreet Singh Sond, Saravjit Kaur Manuke, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 11:59 IST

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर आज कड़ी निंदा की गई। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि “एक हजार रुपये के पीछे गिद्धा डालने वाली औरतों से कहाँ से पैदा होंगे सूरमे।” इस टिप्पणी को महिलाओं, विशेषकर दलित महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया।

इस प्रस्ताव में कहा गया कि उक्त पोस्ट सीधे तौर पर महिलाओं और खासकर दलित महिलाओं का अपमान है। इसके साथ ही यह पवित्र सदन की गरिमा को भी ठेस पहुँचाने वाली है। इसलिए सदन ने सर्वसम्मति से स सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा महिलाओं और दलित महिलाओं के प्रति की गई टिप्पणियों तथा सदन के अपमान की घोर निंदा की।

सबसे पहले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस संवेदनशील मामले को स्पीकर के ध्यान में लाया और खैहरा को सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी। सदन द्वारा पारित इस प्रस्ताव को कैबिनेट मंत्रियों अमन अरोड़ा , लाल चंद काटरुचक्क, हरभजन सिंह ईटीओ और तरुनप्रीत सिंह सौंद के अलावा लगभग सभी महिला विधायकों का समर्थन मिला। 

इनमें प्रमुख रूप से इंदरजीत कौर मान, डॉ . अमनदीप कौर , अनमोल गगन मान , नरिंदर कौर भराज और जीवनजोत कौर शामिल रहीं। प्रस्ताव में कहा गया कि सोशल मीडिया पर की गई ऐसी टिप्पणियाँ महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। 

यह न केवल सभी महिलाओं, विशेषकर दलित समुदाय की महिलाओं का अपमान है, बल्कि विधानसभा की मर्यादा का भी उल्लंघन है। प्रस्ताव में आगे कहा गया कि पंजाब की धरती पर जन्मे बहादुर बेटे और शहीद अपनी माताओं द्वारा दिए गए साहस, बलिदान और मूल्यों से प्रेरित होते हैं। 

माँ की कोख की महानता को पैसों से कभी नहीं आँका जा सकता। हर माँ सम्मान की हकदार है और किसी को भी उनकी गरिमा पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। अंत में प्रस्ताव में सुखपाल सिंह खैहरा की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anmol Gagan Mann , Harpal Singh Cheema , Harbhajan Singh ETO , Tarunpreet Singh Sond , Saravjit Kaur Manuke , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD